Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Husband and wife get into a physical altercation on street over husband taking a second wife

यूपी: पति ने किया दूसरा निकाह, सड़क पर बीवी के साथ हुई मारपीट; पुलिस के पहुंचने से पहले ही दोनों नदारद

Sun, 15 Nov 2026 08:24 PM IST
Akash Dubey संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Published by: Akash Dubey Updated Sun, 15 Nov 2026 08:24 PM IST
विज्ञापन
Husband and wife get into a physical altercation on street over husband taking a second wife
मारपीट करते पति-पत्नी - फोटो : अमर उजाला

शहर के सौजन्या तिराहे पर रविवार शाम उस समय हंगामा खड़ा हो गया, जब पति-पत्नी के बीच चल रहा विवाद सड़क पर मारपीट में बदल गया। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, पति ने पत्नी को सड़क पर गिरा दिया और उसके साथ मारपीट करने लगा। अचानक हुई घटना से चौराहे पर मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई।

विज्ञापन


मौके पर जुटे लोगों ने जानकारी की तो पता चला कि दोनों के बीच पति के दूसरे निकाह को लेकर विवाद हुआ था। इसी बात को लेकर कहासुनी शुरू हुई और देखते ही देखते मामला मारपीट तक पहुंच गया। घटना के दौरान कुछ देर तक चौराहे पर लोगों की भीड़ जुटी रही।
विज्ञापन


सीओ सिटी महक शर्मा ने बताया कि घटना की सूचना मिलने पर रोडवेज चौकी पुलिस को मौके पर भेजा गया था, लेकिन तब तक दोनों वहां से जा चुके थे। संबंधित लोगों की पहचान कराने का प्रयास किया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed