फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Hundreds of devotees gathered in the Kanwar Yatra of Ekta Abhiyan

Lakhimpur Kheri News: एकल अभियान की कांवड़ यात्रा में सैकड़ों भक्त उमड़े

Tue, 05 Aug 2025 11:26 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Updated Tue, 05 Aug 2025 11:26 PM IST
विज्ञापन
Hundreds of devotees gathered in the Kanwar Yatra of Ekta Abhiyan
चंदनचौकी में एकल अ​भियान की कांवड़ यात्रा में शामिल लोग। स्रोत : स्वयं
पलियाकलां। चंदनचौकी क्षेत्र में एकल अभियान के तहत हर साल की तरह इस बार भी कांवड़ यात्रा का आयोजन किया गया। मसानखंभ स्थित प्राचीन शिव मंदिर से कांवड़ यात्रा की शुरूआत की गई और यह नेपाल से आने वाली तीन नदियों के संगम चुटिया मुहाना शिवगंगा तक यात्रा गई। करीब 16 किलोमीटर दूरी तय करके वापस शिव मंदिर में आकर यात्रा समाप्त हुई।
विज्ञापन


यहां आयोजित कार्यक्रम में विश्व हिंदू परिषद के आचार्य संजय मिश्रा ने बताया कि सन् 2000 में विहिप द्वारा मसानखंभ में शिव मंदिर की जीर्णोद्धार कराया गया था। जिसके बाद से लगातार जलाभिषेक करने का कार्य किया जा रहा है। हर बार नंगे पैर भक्त कांवड़ यात्रा में शामिल होते हैं और जगह-जगह स्टाॅल लगाकर पानी, भंडारे का आयोजन भी कांवड़ियों के लिए होता है। इस बार करीब दस हजार भक्तों ने जलाभिषेक किया है। मुख्य अतिथि के रूप में पिछड़ा आयोग के सदस्य दर्जा प्राप्त राज्यमंत्री सतेंद्र बारी मौजूद रहे। गंगा आरती के साथ कांवड़ यात्रियों का स्वागत किया। कार्यक्रम संयोजक और संचालक एकल अभियान के क्षेत्र संगठन मंत्री ओमप्रकाश ने किया। इस दौरान संदीप मिश्रा, सूर्यमणि मिश्रा, हर्षित, अभिषेक, अरविंद, बिहारी दास बाबा रामसीदास समेत अन्य लोग मौजूद रहे। भोजन की व्यवस्था अभय शुक्ला द्वारा की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed