फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Humid outside, cool inside... throat is giving the answer

Lakhimpur Kheri News: बाहर उमस, अंदर ठंडक... गला दे रहा जवाब

Sun, 30 Aug 2026 12:11 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Updated Sun, 30 Aug 2026 12:11 AM IST
विज्ञापन
Humid outside, cool inside... throat is giving the answer
लखीमपुर खीरी। मौसम में बदलाव के बीच बाहर की गर्मी और अंदर एसी की तेज ठंडक लोगों की सेहत पर असर डाल रही है। फ्रिज का बहुत ठंडा पानी पीने से भी गले में खराश, जुकाम और खांसी की शिकायत लेकर मरीज अस्पताल पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन

दिन में धूप और उमस के कारण लोग गर्मी से बचने के लिए एसी और कूलर का सहारा ले रहे हैं। बाहर से आने के तुरंत बाद एसी की ठंडी हवा में बैठने और फ्रिज का पानी पीने से कई लोगों को गले में खराश और सर्दी-जुकाम की शिकायत हो रही है। बच्चे और बुजुर्ग मौसम के बदलाव से जल्दी प्रभावित हो रहे हैं।
विज्ञापन

जिला अस्पताल के फिजिशियन डॉ. रोहित पाठक ने बताया कि गर्मी में शरीर का तापमान बढ़ा होने पर अचानक बहुत ठंडा पानी पीने या तेज एसी की हवा में बैठने से गले और श्वसन तंत्र पर असर पड़ सकता है। इससे खांसी, जुकाम और गले में संक्रमण जैसी परेशानी हो सकती है। हालांकि, हर मरीज में इसका कारण केवल ठंडा पानी या एसी नहीं होता। वायरल संक्रमण भी इसकी प्रमुख वजह हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

--------
बाहर से आने के तुरंत बाद न पीयें ठंडा पानी
चिकित्सकों ने सलाह दी है कि धूप से आने के तुरंत बाद बहुत ठंडा पानी पीने से बचें। सामान्य तापमान का पानी पीना बेहतर है। एसी का तापमान भी बहुत कम रखने के बजाय सामान्य स्तर पर रखना चाहिए। मौसम में बदलाव के दौरान पर्याप्त पानी पीने और साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखने की सलाह दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed