फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   hrough the magic Smjain Plans

जादू के माध्यम से समझाईं योजनाएं

Sun, 28 Feb 2016 09:50 PM IST
लखीमपुर खीरी।
लखीमपुर खीरी। Updated Sun, 28 Feb 2016 09:50 PM IST
विज्ञापन
केंद्र सरकार की योजनाओं के प्रचार प्रसार के लिए क्षेत्रीय प्रचार निदेशालय सूचना प्रसारण मंत्रालय भारत सरकार की खीरी प्रचार इकाई ने पलिया ब्लाक के पढ़ुआ गांव से एक विशेष जनसंपर्क अभियान शुरू किया। कार्यक्रम में गीत एवं नाटक प्रभाग के जादूगर मुन्ना ने लोगों का मनोरंजन करते हुए कई महत्वपूर्ण योजनाओं की जानकारी जादू के माध्यम से दी।
विज्ञापन

कार्यक्रम में प्रभारी अधिकारी राजेश बरनवाल, सहायक अग्रणी जिला प्रबंधक सुवीर मित्रा, भारतीय जीवन बीमा निगम पलिया के सहायक शाखा प्रबंधक केएल वर्मा, जनार्दन बाबू मिश्र और कौशल किशोर मिशन के जिला प्रभारी अनूप सिंह ने ग्रामीणों को स्वच्छ भारत मिशन, बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ प्रधानमंत्री जन-धन योजना प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना, प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना, अटल पेंशन योजना तथा कौशल भारत मिशन की विस्तृत जानकारी दी।
विज्ञापन

प्रभारी अधिकारी राजेश बरनवाल ने बताया प्रधानमंत्री जन-धन योजना के तहत देश भर में बीस करोड़ से भी ज्यादा खाते खोले जा चुके हैं। बैंकों द्वारा 16.91 करोड़ रुपये डेबिट कार्ड खाता धारकों को जारी किए जा चुके हैं, लेकिन अभी तक केवल 8.55 करोड़ लोगों ने ही अपने खाते आधार कार्ड से लिंक कराए हैं। उन्होंने खाते को आधार कार्ड से लिंक कराने के फायदे भी बताए।
विज्ञापन
विज्ञापन

कौशल विकास मिशन की जानकारी दे रहे अनूप सिंह ने बताया कि स्किल इंडिया अभियान गरीबी के खिलाफ एक लड़ाई है। सरकार 18 से 35 वर्ष के युवाओं को कौशल भारत मिशन के अंतर्गत उनकी रुचि के अनुसार प्रशिक्षण देकर उनको आर्थिक रूप से मजबूत करने का प्रयास कर रही है। ग्रामीण युवा जब आगे आएंगे तभी कौशल भारत-कुशल भारत का प्रयास सार्थक होगा।

कार्यक्रम के अंत में राजेश बरनवाल ने मंच से विभिन्न योजनाओं पर आधारित प्रश्न पूछे गए और सही उत्तर देने वाले बीस विजेता प्रतिभागियों को विभाग की ओर से पुरस्कृत किया गया। इस मौके पर कार्यक्रम के पहले स्कूली बच्चों की रैली निकाली गई। स्कूली बच्चे विभाग द्वारा दी गई टीशर्ट पहनकर नारे लगाते हुए पढ़ुआ और त्रिकोलिया गांव होते हुए गुजरे। कार्यक्रम में पढ़ुआ के ग्राम प्रधान राम सहाय, डिंपल शर्मा, शेष प्रकाश शर्मा, मोहम्मद शकील, पूजा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed