फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   House-to-house yagya and tree worship took place

Lakhimpur Kheri News: घर-घर यज्ञ और तरु पूजन कार्यक्रम हुआ

Fri, 14 Jul 2023 12:12 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 14 Jul 2023 12:12 AM IST
विज्ञापन
House-to-house yagya and tree worship took place
गायत्री यज्ञ व तरूपूजन करते यजमान
धौरहरा। गायत्री परिवार के ''माता भगवती देवी वृक्षगंगा अभियान'' के तहत बृहस्पतिवार को केशवाकलां गावं के 53 घरों में गृहे-गृहे गायत्री यज्ञ व तरु पूजन कार्यक्रम हुआ।
विज्ञापन

युवा प्रकोष्ठ के अनुराग मौर्य ने बताया कि अभियान के तहत गायत्री परिवार के लोग एक गांव का चयन कर घर-घर जाकर लोगों को गायत्री यज्ञ के लिए प्रेरित कर उनकी सूची बनाते हैं। इसके बाद इनके घरों में निर्धारित दिन पर एक साथ एक समय पर गायत्री यज्ञ संपन्न कराया जाता है। साथ ही तरु पूजन संस्कार के तहत पौधरोपण कर उसकी देखरेख करने का संकल्प दिलाया जाता है।
विज्ञापन

इसी के तहत बृहस्पतिवार को 53 घरों में गायत्री यज्ञ और तरु पूजन कार्यक्रम कर पौधों को गोद दिलवाया गया। उन्होंने बताया कि अभियान के तहत ईसानगर, धौरहरा एवं रमियाबेहड़ ब्लॉक के 13 गांवों में कार्यक्रम हो चुका है और आगे भी जारी रहेगा। जिला समन्वयक रामखेलावन निषाद, मुंशीलाल वर्मा, मुरलीधर वर्मा, राकेश यादव, कृष्णकांत मौर्य, राजकिशोर वर्मा, सुमन वर्मा, ओम प्रकाश वर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed