{"_id":"3fdd27c2e71f0fc61b1125d99a3b6c8a","slug":"hot-sun-and-heat-stroke-gusts-scorched-by-people-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कड़ी धूप और लू के थपेड़ों से झुलसे लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कड़ी धूप और लू के थपेड़ों से झुलसे लोग
लखीमपुर खीरी
Updated Wed, 10 Jun 2015 10:06 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चार जून से कड़ी धूप और लू के थपेड़ों से जनजीवन अस्त व्यस्त है। इससे पहले तीन जून को बूंदाबादी और बादले छाए रहने से राहत मिली थी।
बुधवार को अधिकतम तापमान 43.2 डिग्री और न्यूनतम तापमान 24.2 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया।
बुधवार को सूरज की तपिश से सड़कें और पक्की इमारतें गर्म हो उठीं। दोपहर में तेज गर्म हवाओं ने लोगों की त्वचा को झुलसा कर रख दिया। अधिकतर दफ्तरों में दोपहर में सन्नाटा पसरा रहा। बाबू कमरों से निकलकर छायादार पेड़ों के नीचे जमा हो गए। भीषण गर्मी के कारण इन दिनों पानी की खपत बढ़ गई है। दिन में कई घंटे बिजली न रहने पर लोगों को ठंडा पानी भी नसीब नहीं हो पा रहा है। इससे लोगों ने घरों में घड़े रख लिए हैं। लगातार सात दिनों तक मौसम में कोई बदलाव न होने के कारण लोग परेशान हैं।
प्रशिक्षु शिक्षकों को पानी की दिक्कत
लखीमपुर खीरी। प्रशिक्षु शिक्षकों का सैद्धांतिक प्रशिक्षण सभी बीआरसी केंद्रों पर चल रहा है। शहर के छाउछ बीआरसी केंद्र पर शनिवार को प्रशिक्षक पंकज वर्मा ने प्रशिक्षु शिक्षकों को प्रशिक्षण दिया। बीआरसी केंद्र पर पानी की दिक्कत है प्रशिक्षुओं को हैंडपंप पर पानी लेना पड़ा। यहां प्रशिक्षक पंकज वर्मा ने प्रशिक्षुओं को बच्चों की मानसिक स्थिति शिक्षण अभिरुचि और बच्चों के स्वास्थ्य संबंधी विषयों के बारे में बताया।