{"_id":"65babb5cbd4b9ddcbd03ef95","slug":"hope-raised-for-operation-of-automatic-fitness-center-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1003-113774-2024-02-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: ऑटोमेटिक फिटनेस केंद्र संचालन की जगी उम्मीद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: ऑटोमेटिक फिटनेस केंद्र संचालन की जगी उम्मीद
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। वाहनों की फिटनेस जांच के लिए जिले में ऑटोमेटिक (स्वचालित) फिटनेस केंद्र संचालन की प्रक्रिया ने रफ्तार पकड़ी है। दो आवेदन मिलने के बाद परिवहन विभाग ने जगह का मुआयना किया है। मुख्यालय से स्वीकृति मिलने के बाद जिले में ऑटोमेटिक फिटनेस केंद्र शुरू हो जाएगा। इससे वाहन स्वामियों को काफी राहत मिलेगी।
परिवहन विभाग ने वाहनों की फिटनेस जांच के लिए जिलों में ऑटोमेटिक फिटनेस केंद्र खोलने की योजना बनाई थी। इसके लिए नवंबर में आवेदन मांगे गए थे। निर्धारित शर्तें भी बताई गई थीं। फिटनेस केंद्र कम से कम दो लेन का हो। राष्ट्रीय राजमार्ग, राज्य मार्ग या जिला मार्ग के किनारे दो एकड़ जमीन होना भी इसकी शर्तों में शामिल है। अब दो आवेदकों ने ऑटोमेटिक फिटनेस केंद्र संचालन के लिए आवेदन किया है।
परिवहन विभाग ने उस जमीन का मुआयना भी कर लिया, जो इन आवेदकों ने अपने आवेदन में बताई थी। इसकी रिपोर्ट भी मुख्यालय को भेजी जा चुकी है। एआरटीओ आलोक कुमार ने बताया कि जमीन की जांच कर रिपोर्ट भेज दी गई है। स्वीकृति मिलने के बाद ऑटोमेटिक फिटनेस केंद्र संचालन होगा।