{"_id":"6324d52d4f333c30bd541833","slug":"home-guard-suspended-from-duty-parade-seeking-clarification-by-sending-notice-lakhimpur-news-bly497731744","type":"story","status":"publish","title_hn":"होमगार्ड ड्यूटी परेड से निलंबित, नोटिस भेजकर मांगा स्पष्टीकरण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
होमगार्ड ड्यूटी परेड से निलंबित, नोटिस भेजकर मांगा स्पष्टीकरण
सार
एमसीएच विंग मोतीपुर में भाजपा मंडल अध्यक्ष और होमगार्ड के बीच आठ सितंबर को हुई हाथापाई के बाद होमगार्ड राजेंद्र मिश्रा को ड्यूटी परेड से निलंबित कर दिया गया है। उन्होंने धरना-प्रदर्शन किया, जिसके बाद अनुशासनहीनता के चलते उन्हें निलंबित कर दिया गया है।बुलावे पर मैं तीन बार पहुंचा था जिला कमांडेंट आफिस, पर वह नहीं मिलेहोमगार्ड राजेंद्र मिश्रा के अनुसार, सरकारी ड्यूटी करते समय हम पर हमला हुआ, हमारा मेडिकल भी हुआ, तहरीर भी दी, लेकिन आज तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। न ही मुझे किसी के समक्ष पेश कराया गया और न ही मैंने कोई धरना प्रदर्शन किया।
विज्ञापन
विस्तार
आठ सितंबर को ड्यूटी पर तैनात होमगार्ड और भाजपा मंडल अध्यक्ष ओयल के बीच हुई थी हाथापाई
ओयल। एमसीएच विंग मोतीपुर में भाजपा मंडल अध्यक्ष और होमगार्ड के बीच आठ सितंबर को हुई हाथापाई के बाद होमगार्ड राजेंद्र मिश्रा को ड्यूटी परेड से निलंबित कर दिया गया है। उसे नोटिस भी जारी किया गया है।
भाजपा मंडल अध्यक्ष की तहरीर पर होमगार्ड के विरुद्ध धारा 323 और 506 के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया था। होमगार्ड की तहरीर पर अब तक मुकदमा दर्ज नहीं किया गया है। इसकी जांच एसडीएम सदर और सीओ सिटी को सौंपी गई थी। जांच अभी चल ही रही थी कि होमगार्ड राजेंद्र मिश्रा पर अनुशासनहीनता का आरोप लगाते हुए जिला कमांडेंट ने ड्यूटी व परेड से निलंबित कर दिया। उससे पंद्रह दिनों के भीतर स्पष्टीकरण मांगा गया है। एकतरफा कार्रवाई से क्षुब्ध होकर होमगार्ड ने अपने उच्चाधिकारियों के सामने बात रखने का फैसला किया है।
इस बावत होमगार्ड जिला कमांडेंट दिनेश पाण्डेय ने बताया कि होमगार्ड राजेंद्र मिश्रा को निष्पक्ष जांच के लिए बुलाया गया था पर वह नहीं पहुंचे। उन्होंने धरना-प्रदर्शन किया, जिसके बाद अनुशासनहीनता के चलते उन्हें निलंबित कर दिया गया है।
विज्ञापन
बुलावे पर मैं तीन बार पहुंचा था जिला कमांडेंट आफिस, पर वह नहीं मिले
होमगार्ड राजेंद्र मिश्रा के अनुसार, सरकारी ड्यूटी करते समय हम पर हमला हुआ, हमारा मेडिकल भी हुआ, तहरीर भी दी, लेकिन आज तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। ऊपर से हमें ही अनुशासनहीनता का आरोप लगाते हुए ड्यूटी व परेड से निलंबित कर दिया गया है। मैं जिला कमांडेंट के बुलावे पर तीन बार गया था, लेकिन मुझे ऑफिस में ही बैठाकर वह चले जाते थे। न ही मुझे किसी के समक्ष पेश कराया गया और न ही मैंने कोई धरना प्रदर्शन किया। मैंने सिर्फ अपनी समस्या का ज्ञापन दिया था।