फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Home guard dies while on duty in Mahakumbh

Lakhimpur Kheri News: महाकुंभ में ड्यूटी के दौरान होमगार्ड की मौत

Fri, 07 Feb 2025 11:44 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 07 Feb 2025 11:44 PM IST
विज्ञापन
Home guard dies while on duty in Mahakumbh
सालिगराम, फाइल फोटो
गोला गोकर्णनाथ। प्रयागराज महाकुंभ ड्यूटी में तैनात होमगार्ड सालिगराम की मौत हो गई। सूचना मिलने पर परिजन शव लेने के लिए प्रयागराज रवाना हो गए हैं।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के गांव वजीर नगर निवासी 54 वर्षीय होमगार्ड सालिगराम पुत्र इतवारी लाल दिसंबर में प्रयागराज महाकुंभ मेले में ड्यूटी करने गए थे। प्रयागराज में उन्हीं के साथ तैनात वजीर नगर गांव के होमगार्ड दीनबंधु ने बताया कि उनकी ड्यूटी महाकुंभ मेले में आचार्य नगर में रात 12:00 से 8:00 की थी। सात फरवरी की सुबह वे अपने शिविर में मृत मिले।

होमगार्ड बीओ महेंद्र सिंह ने मेला अधिकारी महाकुंभ होमगार्ड प्रयागराज को भेज मेमो में बताया है कि सात फरवरी को सालिगराम अपनी ड्यूटी करने के बाद थाना आचार्य नगर महाकुंभ प्रयागराज से आकर सेक्टर नंबर 13 में अपने शिविर में आराम करने के लिए लेटे थे। उनके साथियों ने जब उन्हें उठाया तो उन्होंने कोई जवाब नहीं दिया। जब मौके पर जाकर देखा तो उनकी मृत्यु हो चुकी थी।
विज्ञापन

सीओ गवेंद्र गौतम ने बताया कि इस मामले में कुछ नहीं बता पाएंगे, कमांडेंट से पता करो। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed