{"_id":"5f3434948ebc3e3cb75e5589","slug":"home-born-laddu-gopal-o-clock-conch-and-gongs-lakhimpur-news-bly4160746183","type":"story","status":"publish","title_hn":"घर-घर जन्मे लड्डू गोपाल, बजे शंख और घड़ियाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घर-घर जन्मे लड्डू गोपाल, बजे शंख और घड़ियाल
विज्ञापन
मझगईं में जन्माष्टमी पर सजा मंदिर।
- फोटो : LAKHIMPUR
लखीमपुर खीरी। बुधवार को भी श्रीकृष्ण जन्मोत्सव की धूम रही। घरों और मंदिरों में दिन भर तैयारियों का दौर चलता रहा। लड्डू गोपाल का जन्मदिन मनाने के लिए बाजार में भी काफी भीड़ रही। भक्तों ने बाल गोपाल के लिए वस्त्र, पगड़ी, बांसुरी, मोर पंख, झूले आदि खरीदे। शाम होते ही घरों से लेकर मंदिरों तक नंदलाला का जन्मोत्सव मनाने की तैयारी की जाने लगी। । रात 12 बजते ही शंख और घंटियों की ध्वनि से मंदिर और घर गूंज उठे। भक्तों ने जन्माष्टमी मनाते हुए कान्हा को झूला झुलाया।
कोरोना काल में जन्माष्टमी मनाने के लिए घरों से लेकर मंदिरों तक बेहद सावधानी बरती गई। सामाजिक दूरी का पालन करते हुए पुलिस लाइन मंदिर, मुड़िया महंत मंदिर सहित विभिन्न मंदिरों में श्रीकृष्ण जन्मोत्सव मनाया गया। भगवान के जन्म लेते ही जय कन्हैया लाल, जय हो गोपाल की आदि के उद्घोष से वातावरण कृष्णमय हो गया।
जन्माष्टमी पर बच्चों ने की ऑनलाइन सहभागिता
लखीमपुर खीरी। लखनऊ पब्लिक स्कूल में भी जन्माष्टमी पर्व मनाया गया। प्रधानाचार्य विजय सचदेवा एवं प्री प्राइमरी इंचार्ज नेहा मेहरोत्रा ने भगवान की आरती की। बच्चों ने ऑनलाइन सहभागिता कार्यकम देखा। नर्सरी व केजी की हिमान्या, आरोही, आराध्य, अभय, संपन्न अग्रवाल ने झांकियां प्रस्तुत की। प्रधानाचार्य ने बताया कि कोरोना महामारी में ऑनलाइन कृष्ण जन्मोत्सव मनाया गया।
विज्ञापन
फूलों और झालरों से सजे मंदिर
पलियाकलां। इलाके में भगवान श्रीकृष्ण का जन्मदिन धूमधाम से मनाया गया। मंदिरों को बिजली की झालरों व फूलों से सजाया गया और रात बारह बजते ही पटाखे दागकर जश्न मनाया गया। शहर के विभिन्न मोहल्लों में झांकियां सजाईं गईं।
मझगईं। शिव मंदिर को बिजली की झालरों व फूलों से सजाया गया। लोगों ने व्रत रखकर पूजा पाठकर सादगी के साथ श्रीकृष्ण का जन्मदिन मनाया। भजन कीर्तन के साथ प्रसाद का वितरण किया गया। रात बारह बजे जय कन्हैयालाल की जयकारों से कस्बा गुंजायमान हो उठा। पुलिस चौकी में भी रोशनी की गई। नौगवां, बेला, कोठिया, भगवंतनगर, बल्लीपुर आदि गांवों में भी जन्मोत्सव मनाया गया।
यशोदा मैया दे दो बधाई
गोला गोकर्ण नाथ। नगर के मोहल्ला लक्ष्मीनगर स्थित धनेश्वर मंदिर पर श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर भजन संध्या हुई। श्रद्धालुओं ने पूजन कर प्रसाद बांटा।
मंगलवार की रात मंदिर परिसर पर मंदिर कमेटी की ओर से भजन संध्या का आयोजन किया गया जिसमें बद्रीप्रसाद श्रीवास्तव ने भगवान श्रीकृष्ण के जन्म पर ‘यशोदा मैया दे दो बधाई’ भजन गाकर लोगों को भाव विभोर कर दिया। भजन गायक नैमिष ने ‘राधिका गोरी से, बिरज की छोरी से मैया करा दे मेरो ब्याह’। अंकिता ने ‘किशोरी कुछ ऐसा इंतजाम हो जाए’ भजन सुनाया, जिसपर श्रोता झूम उठे। इस मौके पर धर्मदत्त तिवारी, पुष्कर पांडे, सुमित पांडे, सुधीर बाजपेई, महेंद्र बाजपेई, मनीष पांडे, संदीप शुक्ला, शिव भगवान मिश्र, राहुल मिश्रा आदि मौजूद रहे। संवाद
मोहम्मदी के मंदिरों में सजी झांकियां
मोहम्मदी। भगवान श्री कृष्ण का जन्मोत्सव समारोह इस बार भी शहर में दो दिन मनाया गया। मंगलवार को गृहस्थों के यहां जन्माष्टमी का पूजन हुआ। जबकि मंदिरों में बुधवार को जन्मोत्सव मनाया गया।
अस्तल मंदिर और शिवाला मंदिर में भगवान श्री कृष्ण का मंदिर सजाया गया। भक्तों ने सामाजिक दूरी का पालन करते हुए दर्शन किए। अस्तल मंदिर के सर्वराकार अवधेश चंद्र दीक्षित और शिवाला मंदिर के पुजारी अखिलेश अग्निहोत्री ने बताया कि गाइड लाइन का पूरी तरह पालन किया जा रहा है। इसके अलावा कस्बे के हनुमान मंदिर, रामजानकी मंदिर, श्री राधाकृष्ण मंदिर, छोटी देवी मंदिर, नर्मदेश्वर मंदिर, रामलीला मैदान में स्थित शिवमंदिर और कोतवाली स्थित शिव मंदिर में भी राधा कृष्ण की आकर्षक झांकियां सजाई गईं। संवाद