{"_id":"fefb2e0d4d494076cd0947d70e2f692b","slug":"holy-ganga-dussehra-rivers-dived-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गंगा दशहरा पर पवित्र नदियों में डुबकी लगाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गंगा दशहरा पर पवित्र नदियों में डुबकी लगाई
लखीमपुर खीरी।
Updated Fri, 29 May 2015 12:03 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गंगा दशहरा के मौके पर जिले भर में लोगों ने पवित्र नदियों में स्नान करने के बाद भगवान शंकर और मां गंगा की श्रद्धा के साथ पूजा अर्चना की। इस मौके पर तमाम श्रद्धालुओं ने जगह-जगह स्टाल लगाकर राहगीरों को शर्बत पिलाया तो कई जगह भंडारों का भी आयोजन किया गया। गायत्री शक्तिपीठ में भजन कीर्तन और गायत्रीमंत्र जाप के साथ मां गायत्री का प्राकट्योत्सव भी मनाया गया।
पलियाकलां। गंगा दशहरा के पर्व पर सैकड़ों श्रद्धालुओं ने क्षेत्र की गंगा कही जाने वाली शारदा नदी में डुबकी लगाई। अनेक लोगोें ने इस मौके पर भगवान सत्यनारायण की कथा सुनकर दान-पुण्य भी किया। पलिया-भीरा के बीच स्थित शारदा पुल के निकट सजी खाने-पीने की दुकानों पर लोगों ने खरीदारी की। उधर नगर के गायत्री चेतना मंदिर पर भक्तों ने गायत्री जयंती और आचार्य श्रीराम शर्मा के निर्वाण दिवस के मौके पर यज्ञ कर भंडारा किया। इस मौके पर पूर्व प्राचार्य जगन्नाथ प्रसाद मौर्य, सुहावनी शुक्ला सहित मधु गुप्ता, सुभाषदास, ब्रह्मादीन, सुनील भार्गव, आरपी पांडेय, मायाराम, सीताराम गर्ग, सुधीर गुप्ता आदि ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। उधर शहर के कई स्थानों पर यात्रियों को शीतल शर्बत पिलाने का क्रम आज भी जारी रहा।
बेहड़ाबाबा जाने के लिए बसों की छताें तक पर बैठे श्रद्धालु
पलियाकलां। नेपाल राष्ट्र स्थित बेहड़ा बाबा के प्रसिद्ध शिवमंदिर में पूजा अर्चना करने वालों की भारी भीड़ जुटी। पलिया से गौरीफंटा और चंदनचौकी जाने वाली बसों में बेशुमार भीड़ होने से यात्रियों को छत पर बैठकर यात्रा करनी पड़ी। बेहड़ा बाबा मेले में अधिक भीड़ जुट जाने से अव्यवस्थाएं हावी रहीं। लोग पानी के लिए परेशान हुए और कई की जेबें भी साफ हो गईं।
विज्ञापन
शारदा पुल पर अमावस्या पर हुआ भंडारा
पलियाकलां। अमावस्या पर शारदा पुल पर पूजन अर्चन और भंडारा आदि कार्यक्रम हुए। कार्यक्रम का आयोजन भोले की फौज समिति ने किया। यहां पालिकाध्यक्ष केबी गुप्ता मुख्य अतिथि रहे और उन्होंने पूजन अर्चन के बाद लोगों में प्रसाद का वितरण किया। इस दौरान तमाम श्रद्धालु मौजूद रहे।
गंगा दशहरा पर मड़हा बाबा मंदिर पर हुए भंडारे
मैलानी। गंगा दशहरा के मौके पर यहां मैलानी सेंक्चुरी के जंगल में स्थित मड़हा बाबा मंदिर पर दूर दराज क्षेत्रों से बड़ी संख्या में आए श्रद्धालुओं ने भंडारे का आयोजन किया। लोगों ने भंडारे में प्रसाद ग्रहण किया। मंदिर के आसपास दुकानें भी लगी थीं। सुबह से देर शाम तक भंडारों का कार्यक्रम चलता रहा। बता दें कि क्षेत्र में मड़हा बाबा मंदिर के प्रति लोगों की अगाध आस्था है।