फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   holi

बाजार पर चढ़ा होली का रंग, जमकर हुई खरीदारी

Sun, 28 Mar 2021 11:08 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 28 Mar 2021 11:08 PM IST
विज्ञापन
holi
मेहमानों के लिए गुझिया, नमकीन खरीदते लोग। संवाद - फोटो : LAKHIMPUR
लखीमपुर खीरी। होली को लेकर शनिवार को बाजार में भारी भीड़ रही। लोगों ने चिप्स, पापड़, गुझिया, नमकीन, मिठाई एवं कपड़े खरीदे। इससे बाजार में देर रात तक चहल-पहल रही। इस कारण सड़कों पर जाम की स्थिति बनती रही। उधर, शहर के विभिन्न चौराहों पर होलिका सजाई गई। इसके लिए लोगों ने बाजार में उपले भी खरीदे।
विज्ञापन

रविवार को होलिका दहन होगा और फिर सोमवार को रंग खेला जाएगा। रंग के त्योहार को लेकर हर तरफ खुशी का माहौल है। रंग खेलने से लेकर होली मिलने के नए कपड़ों की खरीदारी एवं मेहमानों का स्वागत करने के लिए फल आदि खरीदने के लिए बाजार में भीड़ उमड़ पड़ी। प्रमुख बाजारों में दिन भर जाम के हालात बने रहे। त्योहार को लेकर देर रात तक बाजार गुलजार रहा।
विज्ञापन

........
कोराना संक्रमण: होली पर रहें सावधान, बरतें सतर्कता
रंगों के त्योहार की खुशी कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर ने फीकी कर दी है। इसलिए त्योहार पर विशेष सावधानी बरतने की जरूरत हैं। हालांकि लोग रंग खेलने को लेकर बेहद उत्साहित हैं। मगर, त्योहार पर दूसरे स्थानों से आ रहे लोगों से मिलना-जुलना कम ही रखें तो ज्यादा बेहतर है। त्योहार मनाएं, लेकिन कोविड प्रोटोकॉल का पालन करते हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन

......
होली पर नमस्ते से करें अभिवादन
साल भर का त्योहार है। इसे मनाएं, लेकिन जागरूकता और कोविड-19 प्रोटोकॉल के साथ। हाथ मिलाने, गले मिलने की बजाय नमस्ते कर अभिवादन करें। मास्क लगाकर ही घर से निकलें। यदि किसी प्रकार की दिक्कत महसूस हो तो बिना देरी किए चिकित्सक को दिखाएं।
-डॉ. आरपी दीक्षित, एसीएमओ।

लखीमपुर में संकटादेवी रोड पर लगा जाम। संवाद

लखीमपुर में संकटादेवी रोड पर लगा जाम। संवाद- फोटो : LAKHIMPUR

 

बच्चों के लिए बाजार में पिचकारी खरीदती महिला। संवाद

बच्चों के लिए बाजार में पिचकारी खरीदती महिला। संवाद- फोटो : LAKHIMPUR

 

 शहर के चौराहों पर सजाई गई होली। संवाद

शहर के चौराहों पर सजाई गई होली। संवाद- फोटो : LAKHIMPUR

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed