फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Holi: E-rickshaws will be banned in markets so that traffic system is not affected

होली : न बिगड़े यातायात व्यवस्था बाजारों में प्रतिबंधित रहेंगे ई-रिक्शा

Mon, 10 Mar 2025 11:42 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 10 Mar 2025 11:42 PM IST
विज्ञापन
Holi: E-rickshaws will be banned in markets so that traffic system is not affected
लखीमपुर खीरी। होली पर यातायात व्यवस्था दुरुस्त रहे, इसके लिए पुलिसकर्मियों की ड्यूटी लगाने के साथ ही शहर के इंट्री प्वाइंट्स को वन-वे किया गया है। टीएसआई राकेश यादव ने बताया कि शहर के छोटे-बड़े चौराहों, भीड़भाड़ वाले स्थानों पर पुलिस तैनात होगी। मुख्य बाजारों, भीड़भाड़ वाले स्थानों पर ई-रिक्शा का संचालन पूरी तरह प्रतिबंधित किया गया है। पुलिस ने रूट डायवर्जन भी लागू किया है।
विज्ञापन

बता दें कि होली पर्व को लेकर लोग बड़ी संख्या में लोग वाहनों के साथ बाजारों में खरीदारी करते हैं। अधिक भीड होने की वजह से यातायात प्रभावित होता है। यातायात पुलिस के अलावा खीरी पुलिस को भी दिशा निर्देश जारी किए गए हैं। इस दाैरान शराब पीकर वाहन चलाने वालों, तीन व तीन से अधिक सवारियां बिठाकर गुजरने वाले लोगों के साथ पुलिस सख्ती के साथ निपटेगी।
विज्ञापन

साथ ही शहर की बाहरी सीमाओं में डायवर्जन किया गया है। शहर में प्रवेश करने वाले भारी वाहनों का प्रवेश सुबह आठ बजे से लेकर रात नौ बजे तक रहेगा।
इन इलाकों में रहेगा डायवर्जन ः महेवागंज, पलिया बस स्टैंड, मेला मैदान से आने वाले वाहन इमली तिराहा, दुखहरण नाथ मंदिर तिराहा, कंपनी बाग तिराहा, विलोबी हाल तिराहा, शाहपुरा कोठी चौराहा होते हुए नौरंगाबाद की ओर जाएंगे। विलोबी हाल तिराहा से शहर के अंदर आने वाले वाहन विलोबी हाल तिराहा से लोहिया भवन महिला अस्पताल, जीआईसी तिराहा, गुरु गोविंद सिंह चौक होते हुए शहर के अंदर जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

पैदल, साइकिल, दो पहिया वाहन के अलावा कोई भी वाहन मेला मैदान से संकटा देवी की तरफ नहीं जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed