फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Historysheeter Mirchi injured during an encounter in Nighasan lakhimpur Kheri

निघासन: मुठभेड़ में हिस्ट्रीशीटर मिर्ची गिरफ्तार, दूसरी बार भी पुलिस टीम पर किया हमला

Wed, 26 May 2021 12:33 PM IST
प्राची प्रियम अमर उजाला ब्यूरो, निघासन
अमर उजाला ब्यूरो, निघासन Published by: प्राची प्रियम Updated Wed, 26 May 2021 12:33 PM IST
सार

लखीमपुर खीरी के निघासन थाना क्षेत्र में सोमवार की रात चौकी इंचार्ज समेत चार पर फायरिंग करने वाले हिस्ट्रीशीटर तौकीर उर्फ मिर्ची को पुलिस ने मंगलवार की रात मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार कर लिया।

विज्ञापन
Historysheeter Mirchi injured during an encounter in Nighasan lakhimpur Kheri
घायल बदमाश मिर्ची - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

लखीमपुर खीरी के निघासन थाना क्षेत्र में सोमवार की रात चौकी इंचार्ज समेत चार पर फायरिंग करने वाले हिस्ट्रीशीटर तौकीर उर्फ मिर्ची को पुलिस ने मंगलवार की रात मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार कर लिया। हालांकि इस बार भी तौकीर पुलिस टीम पर फायरिंग से नहीं चूका। गनीमत रही कि फायरिंग में कोतवाल डीके सिंह बाल बाल बच गए।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक मंगलवार की देर रात तीन बजे पुलिस को दुलही साइफन के पास हिस्ट्रीशीटर तौकीर उर्फ मिर्ची की लोकेशन मिली, जिसके बाद पहले से ही तौकीर की गिरफ्तारी में जुटी पुलिस ने मोर्चा संभालते हुए दुलही साइफन के पास तौकीर को घेर  लिया। 
विज्ञापन


एसओजी टीम समेत निघासन इंस्पेक्टर डीके सिंह, ढखेरवा चौकी इंचार्ज लाल बहादुर मिश्र समेत पुलिस टीम ने जब उसे घेर लिया तो उसने फायरिंग कर दी। जवाब में पुलिस ने भी फायरिंग की। दोनों तरफ से हुई फायरिंग में तौकीर के तमंचे से निकली कोतवाल डीके सिंह को जा लगी। गनीमत रही की वह बुलेट प्रूफ जैकेट पहने थे, जिससे बाल बाल बच गए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


जबकि पुलिस की तरफ से हुई फायरिंग में तौकीर उर्फ मिर्ची के बाएं पैर में गोली लगी। गोली लगने के बाद पुलिस की गिरफ्त में आए तौकीर उर्फ मिर्ची को सीएचसी अस्पताल लेकर जय गया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।

प्रभारी निरीक्षक डीके सिंह ने कहा कि मुखबिर की सूचना पर पुलिस और एसओजी टीम मौके पर पहुंची थी। घेराबंदी कर जब टीम तौकीर को पकड़ने की कोशिश कर रही थी, उसी समय उसने मेरे ऊपर फायरिंग कर दी, बुलेट फ्रूफ जैकेट के कारण बाल- बाल बच गया। वहीं जवाबी कार्रवाई में मिर्ची के पैर में गोली लगी है, जिसे सजिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 

जिला छोड़ने के फिराक में था तौकीर
मुठभेड़ वाली जगह पर पहुंचे एसपी विजय ढुल ने बताया कि ग्रामीणों एवं पुलिस पर हमला करने वाला तौकीर उर्फ मिर्ची गांव दुलही के पास छुपा हुआ था, जो जल्द ही जिला छोड़कर भागने की फिराक में था। बताया कि सूचना पर मंगलवार की सुबह निघासन इंस्पेक्टर और स्वॉट टीम प्रभारी पुलिस बल के साथ पहुंच गए, और उसे घेरने की कोशिश की लेकिन वह भागने लगा।  

तौकीर के द्वारा पुलिस पर फायरिंग की गई, जिसके जवाब में पुलिस ने फायरिंग की तो जवाबी फायरिंग में तौकीर के पैर में गोली लगी, जिससे मौके से उसे गिरफ्तार कर लिया गया। बताया कि तौकीर के कब्जे से एक अदद तमंचा 12 बोर, दो खोखा कारतूस 12 बोर व चार अदद जिन्दा कारतूस 12 बोर की बरामदगी हुई है। बताया कि मामले में थाना निघासन में सुसंगत धाराओं मे मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्यवाही की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed