फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Hindu saint in conference There Haengi Prachi

हिंदू सम्मेलन में साध्वी प्राची शामिल हाेंगी

Thu, 29 Jan 2015 06:17 PM IST
लखीमपुर खीरी
लखीमपुर खीरी Updated Thu, 29 Jan 2015 06:17 PM IST
विज्ञापन
शहर में आठ फरवरी को होने वाले हिंदू सम्मेलन में साध्वी प्राची और संत कन्हैया दास शामिल होंगे। कार्यक्रम के लिए विश्व हिंदू परिषद कार्यकर्ताओं ने क्षेत्र में भ्रमण कर लोगों से संपर्क किया और कार्यक्रम में आने की अपील की।
विज्ञापन

कार्यक्रम की तैयारियों के लिए विश्व हिंदू परिषद के  जिला मंत्री बृजेश पांडे ने कस्बा ओयल सहित ग्राम मड़राही, खागी ओयल, सुंसी आदि गांवों का दौरा कर हिंदू समाज के लोगों से सम्मेलन में आने को कहा। ग्राम मड़राही में बृजेश पांडे ने कहा कि प्रदेश में अराजकता का माहौल है। हिंदू बहन बेटियों के साथ अभद्र व्यवहार किया जाता है। वध के लिए पशुओं की हत्या हो रही है तथा मठ-मंदिरों को तोड़ा जा रहा है। हिंदुओं की खाली पड़ी जमीनों पर कब्जा किया जा रहा है। इससे पूरे हिंदू समाज में रोष है। इन सभी कुकृत्यों पर रोक लगाने के लिए 8 फरवरी को मौजी नसीरुद्दीन मेमोरियल हाल के मैदान पर हिंदू सम्मेलन किया जाएगा।
विज्ञापन

ग्राम मड़राही में प्रतिनिधि भर्ती अभियान की जिम्मेदारी रणधीर सिंह, शत्रोहन लाल वर्मा और रामनवल वर्मा को सौंपी गई। कार्यक्रम में जिला मंत्री सर्वेश पांडे, मोनू मिश्र, बजरंग दल के जिला संयोजक रंजीत वर्मा और शांति स्वरूप पांडे सहित तमाम लोग शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed