{"_id":"6890fc5e386c279448083045","slug":"hindu-organizations-demonstrated-in-front-of-the-police-station-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1008-152478-2025-08-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: हिंदू संगठनों ने पुलिस चौकी के सामने किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: हिंदू संगठनों ने पुलिस चौकी के सामने किया प्रदर्शन
Tue, 05 Aug 2025 12:00 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
Updated Tue, 05 Aug 2025 12:00 AM IST
विज्ञापन
सिकंदराबाद पुलिस चौकी के सामने धरना प्रदर्शन करते हिंदू संगठनों के कार्यकर्ता। स्रोत:सोशल मीडिय
सिकंदराबाद। सिकंदराबाद चौकी पुलिस पर युवक के खिलाफ फर्जी मुकदमा लिखने और कार्यकर्ताओं से अभद्रता का आरोप लगाते हुए हिंदू संगठनों के कार्यकर्ताओं ने सोमवार को चौकी के सामने प्रदर्शन किया।
पीयूष जायसवाल के नेतृत्व में दर्जनों कार्यकर्ताओ ने सिकंदराबाद पुलिस चौकी के सामने धरना देकर पुलिस के खिलाफ नारेबाजी की। पीयूष जायसवाल ने आरोप लगाते हुए कहा, कि चौकी पुलिस ने जांच के बाद भी जमौहरा निवासी चार कार्यकर्ताओं के खिलाफ फर्जी मुकदमा लिखा दिया। पुलिस कर्मी कार्यकर्ताओं से अभद्र व्यवहार करते हैं। उन्होंने कहा हम सभी लोग बीजेपी कार्यकर्ता हैं। इस मौके पर सनी गोस्वामी, रिंकू सक्सेना और अरुण दीक्षित सहित तमाम कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
वर्जन
एक मुकदमा लिखा गया है, जिसकी विवेचना की जा रही है। साक्ष्य के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। पुलिस कर्मी द्वारा अभद्रता करने की बात गलत है, फिर भी जांच की जाएगी।
विज्ञापन
जितेंद्र सिंह परिहार, सीओ मितौली