फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   High tension power line wire fell on Palia road

Lakhimpur Kheri News: पलिया मार्ग पर गिरा हाईटेंशन बिजली लाइन का तार

Mon, 05 Jan 2026 11:41 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Updated Mon, 05 Jan 2026 11:41 PM IST
विज्ञापन
High tension power line wire fell on Palia road
भानपुर में हाईवे पर गिरा हाईटेंशन बिजली लाइन का तार। संवाद - फोटो : 1
बिजुआ। भानपुर चौराहे पर हाईवे को क्रॉस कर रही हाईटेंशन लाइन सोमवार को टूटकर सड़क पर गिर गई। वहां मौजूद भानपुर गांव निवासी ओमप्रकाश और मोहित इसकी चपेट में भी आ गए। हालांकि, विद्युत आपूर्ति चालू न होने से वे बाल-बाल बच गए। वहां मौजूद ग्रामीणों ने विद्युत निगम के कर्मियों को सूचना दी। हाईवे से गुजरती भीरा पुलिस ने वाहनों को एक साइड में कराया। इधर, मौके पर पहुंचे विद्युत कर्मचारियों ने टूटे तारों को संभाला, तब जाकर यातायात शुरू हो सका। इस लाइन को अंडरपास कराने के लिए तमाम शिकायतें की गईं लेकिन बिजुआ का विद्युत निगम आज तक इसे अमलीजामा नहीं पहना सका। एसडीओ पलिया को सूचना दी गई तो उन्होंने ओवरलोड वाहनों को रोकने और उनकी उच्च स्तरीय शिकायत करने की बात कहते हुए अपना पल्ला झाड़ लिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed