फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   High tension line fell, an And a scorching death

हाईटेंशन लाइन गिरी, एक  की मौत और एक झुलसा  

Mon, 02 Jan 2017 10:13 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो पलियाकलां (लखीमपुर खीरी)।
अमर उजाला ब्यूरो पलियाकलां (लखीमपुर खीरी)। Updated Mon, 02 Jan 2017 10:13 PM IST
विज्ञापन
High tension line fell, an And a scorching death
आग - फोटो : अमर उजाला
धू-धू कर जला गन्ना, आग बुझाने के चक्कर में नहीं पड़ी लाइन पर नजर
विज्ञापन

सीएचसी में लगी भीड़, एसडीएम और सीओ पहुंचे

 नगर की सीमा से चंद किलोमीटर दूर मकनपुर क्षेत्र में खेतों के ऊपर से गुजरी जर्जर हाईटेंशन लाइन टूटकर गिर गई। इससे खेतों में खड़े गन्ने में आग लग गई और वह धू-धू कर जलने लगा। गन्ना जलता देख उसे छीलने में जुटे लोगों ने उसे बुझाने की कोशिश की, इसी बीच लाइन में दौड़ रहे करंट की चपेट में आकर एक किशोर की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि दूसरा बुरी तरह झुलस गया। समझा जा रहा है कि उनकी नजर खेत में गिरे तार पर नहीं पड़ी। मृतक और झुलसे किशोर को सीएचसी लाया गया। जहां झुलसे युवक का इलाज चल रहा है। घटना के बाद सीएचसी में लोगों की भीड़ लग गई। एसडीएम और सीओ भी मौके पर पहुंच गए।
सोमवार को दिन में 12.30 बजे  मकनपुर गांव के खेतों के ऊपर से गुजरी हाईटेंशन लाइन टूटकर गिर गई। लाइन की चपेट में आकर गन्ने ने आग पकड़ ली। गन्ना छील रहे लोग आग बुझाने में लग गए। इसी दौरान ओमप्रकाश का 17 वर्षीय पुत्र मोहित और रमाकांत का 13 वर्षीय पुत्र विनय टूट कर गिरी लाइन की चपेट में आकर बुरी तरह झुलस गए। इसमें मोहित ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। बाद में लाइन बंद होने के बाद दोनों को पलिया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया जहां झुलसे विनय को भर्ती कराया गया। सूचना मिलते ही गांव और आसपास के काफी लोग सीएचसी पहुंच गए। एसडीएम शादाब असलम, सीओ जितेंद्र गिरी, तहसीलदार भगवानदीन वर्मा, नगर पालिका चेयरमैन केबी गुप्ता, सपा विधानसभा क्षेत्र अध्यक्ष एम फुरकान अंसारी, उपाध्यक्ष जफर अहमद टीटू, मकनपुर पूर्व प्रधान लखवीर सिंह, प्रधान कर्मजीत सिंह भी पहुंचे और झुलसे किशोर का हाल जाना। --
विज्ञापन

 
नहीं पहुंची फायर ब्रिगेड, ग्रामीणों ने बुझाई आग
फायर ब्रिगेड को सूचना दी गई लेकिन वह नहीं पहुंची। जिसके बाद ग्रामीण खुद ही आग बुझाने के लिए गन्ने में घुस गए और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा सके। इस दौरान काफी गन्ना जल गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
बिजली विभाग के खिलाफ प्रदर्शन
सूचना के बाद भी फायर ब्रिगेड के न पहुंचने और सूचना के बाद भी जर्जर तार न बदलने पर ग्रामीणों ने विरोध में प्रदर्शन किया।  इसमें डॉ. हरिशंकर शाक्य, अवधेश मौर्य, दिनेश मौर्य, सरदीप मौर्य, मिश्रीलाल मौर्या, सुरेश कुमार, अनूप कुमार, पुरुषोत्तम, गोवर्धन, राजकुमार, शत्रोहन, ध्रुव कुमार आदि शामिल रहे।
 
एसडीएम के कई फोन करने के बाद पहुंची पुलिस

पुलिस की संवेदनहीनता का यह आलम रहा कि जब मृतक और झुलसा किशोर सीएचसी लाए जा रहे थे, एक भी पुलिस कर्मी मौके पर नहीं पहुंचा था। एसडीएम के कई बार फोन करने के बाद पुलिस कर्मी पहुंचे। 
 
सहायता के लिए भी पत्राचार शुरू
महकमे ने मृतक और झुलसे किशोर के घरवालों को मुआवजा दिलवाने के लिए पत्राचार शुरू कर दिया है। अधिकारियों की माने तो जल्द से जल्द सहायता राशि परिवार को दिलाई जाएगी।

 
वीसीबी ने काम क्यों नहीं किया, जांच शुरू
पलिया विद्युत उपकेंद्र के एसडीओ महेंद्र कुमार का कहना है कि वैक्यूम सर्किट ब्रेकर (वीसीबी) पूरी तरह ठीक है उसने काम क्यों नहीं किया इसकी जांच शुरू कर दी गई है। सहायता राशि के लिए प्रयास शुरू कर दिए गए हैं जल्द ही इसे पीड़ित परिवार को दिया जाएगा। यहां बता दें वीसीबी के काम करने से लाइन टूटकर गिरते ही बिजली की सप्लाई बंद हो जानी चाहिए थी जो कि नहीं हुई। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed