फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   heritege tree

पुलिस चौकी में लगे पुराने पीपल के पेड़ को हेरिटेज का दर्जा मिला

Sat, 28 Aug 2021 01:05 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 28 Aug 2021 01:05 AM IST
विज्ञापन
heritege tree
खीरी पुलिस चौकी में लगे 165 साल पुराने पीपल पेड़ को मिला हैरिटेज ट्री का दर्जा - फोटो : LAKHIMPUR
लखीमपुर खीरी। वन विभाग ने खीरी कस्बे की पुलिस चौकी परिसर में पुराने पीपल के पेड़ को हेरिटेज का दर्जा दिया है।
विज्ञापन

शुक्रवार को पुलिस चौकी परिसर में पौधरोपण जन आंदोलन के रक्षासूत्र कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस मौके पर खीरी पुलिस चौकी के सामने 1857 के स्वतंत्रता आंदोलन के समय लगाए गए एक पीपल के वृक्ष को हेरिटेज का दर्जा दिया गया। यह पेड़ 165 साल बाद आज भी हरा भरा और मजबूती से खड़ा है। हेरिटेज वृक्षों के लिए वन विभाग रक्षासूत्र कार्यक्रम 22 से 29 अगस्त तक चला रहा है। पुलिस चौकी पर वन विभाग की शारदानगर रेंज की ओर से आयोजित रक्षासूत्र कार्यक्रम में नगर पंचायत की चेयरपर्सन सुधा निषाद, उनके पति राम बहादुर, भारतीय जनता पार्टी के मंडल अध्यक्ष अशोक अवस्थी, चौकी इंचार्ज कौशल किशोर, शारदा नगर रेंज के वन दरोगा नागेंद्र पांडेय, वनरक्षक अजय भार्गव मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed