{"_id":"646521996967416464028464","slug":"herd-of-nepali-elephants-again-reached-dudhwa-forest-lakhimpur-news-c-4-1-157109-2023-05-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: दुधवा के जंगल में फिर पहुंचा नेपाली हाथियों का झुंड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: दुधवा के जंगल में फिर पहुंचा नेपाली हाथियों का झुंड
विज्ञापन
दुधवा की दक्षिण सोनारीपुर रेंज में मौजूद हाथियों का झुंड।
बांकेगंज। नेपाल के शुक्ला फाटा नेशनल पार्क से निकल कर हाथियों का एक दल मंगलवार शाम दुधवा नेशनल पार्क के दक्षिण सोनारीपुर रेंज में में पहुंच गया है। इस दल में 50 से 60 हाथियों के होने का अनुमान है। इसमें चार से पांच टस्कर हाथी और उनके बच्चे भी शामिल हैं।
दक्षिण सोनारीपुर रेंज के डिप्टी रेंजर सुरेंद्र कुमार के नेतृत्व में वन कर्मियों की टीम को छोटा पलिया बीट अंतर्गत बांकेताल क्षेत्र में जंगली हाथियों का एक झुंड दिखाई दिया। वन कर्मियों के मुताबिक इस दल में शामिल टस्कर समेत हाथी और उनके बच्चे घास के मैदान में विचरण करते नजर आए। इस दल में शामिल तीन बच्चों की उम्र दो से तीन माह की है।
अपर प्रधान मुख्य वन संरक्षक बी. प्रभाकर ने बताया कि ये हाथी दक्षिण सोनारीपुर रेंज के बांकेताल क्षेत्र में डेरा डाले हुए हैं। मंगलवार को गश्ती टीम को हाथियों का दल छोटी पलिया बीट के बांकेताल क्षेत्र के आसपास विचरण करता दिखाई दिया है।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि एक सप्ताह पहले नेपाली हाथियों का एक दल दक्षिण सोनारीपुर रेंज के एसडी सिंह रोड और भादीताल क्षेत्र में विचरण करते दिखाई दिया था। इससे अनुमान लगाया जा रहा है कि मौजूदा समय में दुधवा के जंगल में दो अलग-अलग झुंडों में शामिल 100 से अधिक नेपाली हाथियों का दल विचरण कर रहा है।