{"_id":"6511c9ddc5d898e19903b728","slug":"herd-of-elephants-reached-bhuiyan-devi-forest-lakhimpur-news-c-120-1-sbly1018-6494-2023-09-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: हाथियों का झुंड भुइयां देवी के जंगल पहुंचा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: हाथियों का झुंड भुइयां देवी के जंगल पहुंचा
विज्ञापन
हाथियों द्वारा रौदी गई धान की फसल
ममरी। मोहम्मदी रेंज के देवीपुर जंगल में डेरा डाले नेपाली हाथियों का झुंड रविवार रात महेशपुर जंगल होते हुए गोला-मोहम्मदी रोड पार कर भुइयां देवी के जंगल में जा पहुंचा। वहां अपनी भूख मिटाने के बाद वापस देवीपुर जंगल में आ गया है।
हाथियों की निगरानी कर रहे डिप्टी रेंजर रामनरेश वर्मा ने बताया कि जंगल का भ्रमण करते हुए जंगली हाथी ग्राम साहबगंज निवासी किसान जगत सिंह के खेत में पहुंचे। वहां धान की फसल रौंदने के बाद गन्ना खाकर अपनी भूख मिटाई। इसके बाद सभी हाथी मोहम्मदी रोड पार कर वापस देवीपुर जंगल में जा चुके हैं। जंगली हाथी अपना डेरा कठौआ पुलिया के पास डाले हुए हैं।
इन हाथियों पर पटाखे दागने का भी कोई असर नहीं हो रहा। रेंजर नरेश पाल सिंह का कहना है कि गनीमत यह है इस बार हाथियों की संख्या कम है, जिससे फसलों को ज्यादा नुकसान नहीं हो पाया है। उधर, बिहारीपुर फार्म के इंद्रजीत सिंह, राजपाल सिंह, इकबाल सिंह आदि किसानों का कहना है कि अब हाथी अपना रुख किस ओर करते हैं, इसका अभी कोई अंदाजा नहीं।