{"_id":"68584297b660b3e6e509ea1b","slug":"help-financially-weak-families-avadhesh-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1009-148781-2025-06-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों की मदद करें : अवधेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों की मदद करें : अवधेश
Sun, 22 Jun 2025 11:21 PM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
Updated Sun, 22 Jun 2025 11:21 PM IST
विज्ञापन
पासी स्वामिमान सम्मेलन को संबोधित करते अयोध्या सांसद अवधेश प्रसाद। संवाद
लखीमपुर खीरी। वरिष्ठ नेता, पूर्व मंत्री और पासी समाज के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष बंशीधर राज की जयंती पर उनकी याद में रविवार को पासी स्वाभिमान सम्मेलन हुआ। रविवार को छाउछ चौराहा स्थित द लिगेसी मैरिज लॉन में आयोजित कार्यक्रम में कई दलों के बड़े नेता मौजूद रहे।
मुख्य अतिथि अयोध्या सांसद अवधेश प्रसाद कहा कि पासी समाज के बच्चों को पढ़ाई कराएं। आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों की मदद करें, जिससे उनके बच्चे पढ़-लिखकर आगे बढ़ सकें।
उन्होंने कहा कि यूपी में दलित सुरक्षित नहीं है कानून व्यवस्था में सरकार का इकबाल नहीं रहा। दलितों पर अत्याचार की घटनाएं रोज हो रहीं हैं, भ्रष्टाचार चरम पर है।
विज्ञापन
कार्यक्रम का आयोजन बंशीधर राज के बड़े पुत्र सपा के प्रदेश सचिव कृष्ण राज, पूर्व अध्यक्ष अर्बन कोऑपरेटिव बैंक जगदीश राज, इंजीनियर अक्षय राज, सुरेश प्रताप राज ने किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए सपा जिलाध्यक्ष रामपाल यादव ने उन्हें याद करते श्रद्धांजलि दी। पूर्व एमएलसी शशांक यादव ने कहा कि बाबू जी के पदचिन्हों पर चलकर सभी समाज की मदद में आगे आएं।
कार्यक्रम में सोरांव प्रयागराज विधायक गीता पासी, पूर्व विधायक बालामऊ हरदोई अनिल वर्मा, सांसद उत्कर्ष वर्मा, सांसद आनंद भदौरिया, पूर्व मंत्री जफर अली नकवी, पूर्व सांसद रवि प्रकाश वर्मा, पूर्व सांसद दाऊद अहमद मौजूद रहे।