फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Heavy snowfall in hilly districts of Nepal

Lakhimpur Kheri News: नेपाल के पहाड़ी जिलों में भीषण बर्फबारी

Tue, 24 Jan 2023 11:39 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 24 Jan 2023 11:39 PM IST
विज्ञापन
Heavy snowfall in hilly districts of Nepal
धनगढ़ी (नेपाल) के पहाड़ी क्षेत्रों में बर्फबारी के बाद का नजारा।
बर्फबारी से कई रास्ते बाधित, बड़ी संख्या में पहुंच रहे सैलानी
विज्ञापन

कैलाली और कंचनपुर में दिनभर छाए रहे बादल, बारिश भी हुई
धनगढ़ी (नेपाल)। सुदूर पश्चिम पहाड़ी क्षेत्र खपतड़ व बेतड़ी जिले में सोमवार को बारिश के साथ पहाड़ी जिलों में भीषण बर्फबारी भी हुई है। बर्फबारी से जनजीवन अस्तव्यस्त हो गया है। वहीं पहाड़ों पर हुई बर्फबारी का असर तराई क्षेत्र में देखने को मिल रहा है। शुक्रवार को कैलाली और कंचनपुर जिले में दिनभर बदली छाए रहने से बारिश भी होती रही।
सोमवार की रात सुदूर पश्चिम प्रदेश के पहाड़ी जिला बेतड़ी और बझांग में भीषण बर्फबारी हुई। बेतड़ी जिले में खोड़पे, अनार खोली, ढोल्यामोड़, सिगास में बारिश के साथ जमकर बर्फबारी हुई है। इसके अलावा बझांग जिले के पर्यटक स्थल खपतड़ में भी भीषण बर्फबारी हुई है। इस कारण वहां ठंड बढ़ गई है। साथ ही बेतड़ी जिला का दशरथ चंद राजमार्ग, बेतड़ी व बझांग जिला को जोड़ने वाला जयपृथ्वी राजमार्ग सहित पहाड़ के बाजुरा बझांग, बेतड़ी आछाम जिलों तक जाने वाले मार्गों पर गिरी बर्फ के चलते जगह-जगह मार्ग बंद हो गए।
विज्ञापन

भीषण बर्फबारी होने से मार्गों पर बर्फ जमा हो गई है। बर्फ को नेपाली सेना व पुलिस, सड़क विभाग डोजर की मदद से हटवा रहा है। उधर, बर्फबारी से सैलानी काफी उत्साहित हैं। बर्फबारी का आनंद लेने के लिए सैलानी बड़ी संख्या में पहाड़ी क्षेत्रों में पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed