फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Heavy rain with storm people got relief from heat in Lakhimpur Kheri

UP Weather: लखीमपुर खीरी में तेज आंधी के साथ हुई बारिश... गर्मी से मिली राहत; पीलीभीत में भी बदला मौसम

Fri, 16 May 2025 01:35 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी / पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी / पीलीभीत Published by: मुकेश कुमार Updated Fri, 16 May 2025 01:35 PM IST
सार

तराई में शुक्रवार को मौसम का मिजाज बदल गया। लखीमपुर खीरी में हीट वेव का अलर्ट था, लेकिन मौसम राहत लेकर आया। संपूर्णानगर और पलिया में आंधी के साथ बारिश हुई। इधर, पीलीभीत में मौसम में बदलाव होने से बादल छा गए।  

विज्ञापन
Heavy rain with storm people got relief from heat in Lakhimpur Kheri
मझगईं इलाके में हुई बारिश - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

लखीमपुर खीरी में शुक्रवार को पूर्वानुमान के एकदम उलट मौसम का मिजाज देखने को मिला। मौसम विभाग ने शुक्रवार को हीट वेव को लेकर यलो अलर्ट जारी कर रखा था, लेकिन सुबह करीब साढ़े 10 बजे से अचानक मौसम बदल गया। खासकर भारत-नेपाल सीमा के निकट संपूर्णानगर और पलिया के मझगईं इलाके में तेज आंधी चलने और जोरदार बारिश होने से मौसम खुशगवार हो गया। जिला मुख्यालय पर भी पूर्वाह्न 11 बजे से हल्के बादल छा गए। इससे गर्मी से लोगों को राहत मिली है। 

विज्ञापन


मझगईं इलाके में शुक्रवार को पूर्वाह्न करीब 11 बजे आसमान में काले बादल छाने से तराई इलाके में दिन में रात जैसा माहौल हो गया। जिससे वाहन चालक लाइट जलाकर सड़कों पर चले। करीब 15 मिनट यह दृश्य रहने के बाद चली धूल भरी आंधी से जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया। आंधी के बाद हुई झमाझम बारिश से मौसम सुहाना हो गया। बारिश होने के चलते लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिल गई। आंधी पानी के समय स्कूलों में हुई छुट्टी से बच्चे भीगते हुए घर को जाते नजर आए।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- UP: पति की हैवानियत... पत्नी को बेरहमी से पीटा, फिर छत से उल्टा लटकाया; वीडियो देख कांप जाएगी रूह
विज्ञापन
विज्ञापन


 

Heavy rain with storm people got relief from heat in Lakhimpur Kheri
पीलीभीत में भी बदला मौसम - फोटो : अमर उजाला

पीलीभीत में तेज हवा और बूंदाबांदी
पीलीभीत में भी शुक्रवार सुबह मौसम ने करवट ली। सुबह आठ बजे से तेज हवा के बाद आसमान में बादल छा गए। 9:30 बजे के बाद कुछ देर तक बूंदाबांदी भी हुई। हवा और बूंदाबांदी ने लोगों को गर्मी से राहत दी है। पिछले 10 दिनों से जिले का तापमान दिन-प्रतिदिन बढ़ रहा था। पारा 40 डिग्री के पार पहुंच गया था। भीषण गर्मी से लोग परेशान थे। शुक्रवार को मौसम में बदलाव से लोगों को राहत मिली है। तेज हवा चल रही हैं और बादल छाए हुए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed