{"_id":"6856f5ccdf767d48ad0a53db","slug":"heavy-rain-predicted-today-orange-alert-issued-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1011-148736-2025-06-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: आज भारी बारिश का अनुमान, ऑरेंज अलर्ट जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: आज भारी बारिश का अनुमान, ऑरेंज अलर्ट जारी
Sat, 21 Jun 2025 11:41 PM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
Updated Sat, 21 Jun 2025 11:41 PM IST
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। मौसम में लगातार बदलाव हो रहा है। कभी बारिश से राहत तो कभी तेज धूप लोगों को सता रही है। शनिवार को चिलचलाती धूप के साथ उमस भरी गर्मी ने लोगों को बेहाल कर दिया। दिन में लोग भीषण गर्मी से जूझते नजर आए। हालांकि, मौसम विभाग ने रविवार के लिए भारी बारिश और तेज हवा चलने का ऑरेंट अलर्ट जारी किया है।
बृहस्पतिवार रात हुई जोरदार बारिश के बाद लोगों को कुछ सुकून मिला था। हालांकि, बीते दो दिनों से हुई गर्मी से पारा फिर बढ़ गया। शनिवार को अधिकतम तापमान 35 डिग्री, जबकि न्यूनतम तापमान 27 डिग्री दर्ज किया गया। सुबह से ही तेज धूप व चिपचिपी गर्मी ने कुछ ही देर में लोगों को परेशान कर दिया। तेज धूप से बचने के लिए लोग छाता लेकर व मुंह पर कपड़ा बांधकर निकले।
धूप से बचाव के लिए लोगों ने पेड़ की छांव ली, लेकिन उमस भरी गर्मी से उन्हें राहत नहीं मिली। भीषण गर्मी की वजह से कुछ ही देर में लोगों के हलक सूख गए। प्यास बुझाने के लिए लोग पानी, जूस व गन्ने के रस का सेवन करते दिखे। हालांकि मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक आज जिले में बिजली चमकने व तेज बारिश के साथ करीब 30-40 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से हवाएं चलने का अनुमान है। संवाद