फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Heavy rain for four hours in Lakhimpur Kheri

Weather: लखीमपुर खीरी में चार घंटे झमाझम बारिश, गोला गोकर्णनाथ में सड़कें जलमग्न; SBI बैंक में भरा पानी

Tue, 25 Jul 2023 04:59 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Published by: मुकेश कुमार Updated Tue, 25 Jul 2023 04:59 PM IST
सार

मानसून एक बार फिर सक्रिय हो गया है। लखीमपुर खीरी में मंगलवार को चार घंटे तक हुई मूसलाधार बारिश से जन जीवन अस्त व्यस्त हो गया। छोटी काशी कहे जाने वाले गोला गोकर्णनाथ में बारिश से हालात बिगड़ गए। पौराणिक शिव मंदिर के आसपास की सड़कों पर कमर तक जलभराव हो गया।

विज्ञापन
Heavy rain for four hours in Lakhimpur Kheri
गोला गोकर्णनाथ में जलभराव - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

लखीमपुर खीरी में मंगलवार को झमाझम बारिश हुई। अच्छी बारिश के परिणामस्वरूप करीब एक माह से उमस भरी गर्मी से जूझ रहे लोगों को राहत मिली है। तापमान में गिरावट आने से मौसम में तरावट आ गई है। खेत पानी से लबालब भर गए। इससे खास तौर पर धान की फसल को फायदा हुआ है। वहीं बारिश से लोगों को जहां गर्मी से राहत मिली है, तो जलभराव की समस्या आफत बन गई। 

विज्ञापन


मंगलवार को सुबह करीब छह बजे तेज हवाओं के साथ झमाझम शुरू हुई। यह बारिश सुबह करीब 10 बजे तक लगातार जारी रही। इसबीच जिले में औसतन 70 मिलीमीटर बारिश रिकॉर्ड की गई। सबसे ज्यादा 110 मिमी बारिश मोहम्मदी तहसील में हुई है। गोला में 108 मिमी, निघासन में 48 मिमी और सबसे कम लखीमपुर में 12 मिमी बारिश रिकार्ड की गई है। पलिया और धौरहरा तहसीलों में भी तेज बारिश हुई है।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

धान की फसल को फायदा 

बारिश से धान की फसल को फायदा हुआ है। पिछली बारिश के बाद रोपी गई धान की फसल पानी न मिलने से सूखने लगी थी। किसान अपनी फसल को जीवित रखने के लिए खेतों की सिंचाई कर रहे थे। अच्छी बारिश होने से धान की फसल को पुर्नजीवन तो मिला ही है किसानों का सिंचाई पर होने वाला खर्च भी बच गया है। कृषि वैज्ञानिक डॉ. सुहैल का कहना है कि यह बारिश फसलों के लिए संजीवनी साबित हुई है। बरसात होने से धान, गन्ना और खरीफ की फसलों को विशेष फायदा पहुंचा है।

शहर के कई इलाकों में जलभराव 

बारिश से शहर के रोडवेज बस स्टेशन के सामने, राजगढ़ सीतापुर रोड, जिला पंचायत कार्यालय परिसर, विलोबी मैदान, गंगोत्रीनगर, शिव कालोनी, जवाहर बाजार, किराना मंडी, सब्जी मंडी के अलावा शहर के अन्य कई मोहल्लों में जल भराव हो गया। इससे लोगों को दिक्कतें उठानी पड़ीं। गंगोत्रीनगर कालोनी में तो लोगों के घरों तक में पानी घुस गया। इससे लोगों को नुकसान उठाना पड़ा।

बरसात से गोला में बिगड़े हालात 

गोला गोकर्णनाथ में मंगलवार सुबह 5:00 बजे से कोई कुछ घंटे की बरसात में ही हालात बिगड़ गए। निचले इलाके और रास्ते बरसाती पानी से उफना गए। जहां एक ओर बरसाती पानी झरने की तरह गोकर्ण तीर्थ में गिरने लगा, वहीं गोकर्ण तीर्थ, शिव मंदिर परिक्षेत्र में पानी ही पानी दिख रहा था। अंबेडकर तिराहे से मिल डायवर्जन रोड पर बरसाती गंदे पानी में होकर शिवभक्तों को भगवान शिव के मंदिर जाना पड़ा। 

बजाज चीनी मिल गेट और पालिका अध्यक्ष के आवास के रास्ते के सामने, बजाज चीनी मिल के मुख्य मार्ग में कई फिट जलभराव हो गया। बरसात का पानी चीनी मिल परिसर स्थित भारतीय स्टेट बैंक के अंदर भी घुस गया। इसी तरह वीर अब्दुल हमीद मार्केट, चंदेली मार्केट, मेला मैदान की दुकानों के अंदर पानी घुस गया। त्रिलोक गिरी मंदिर तिराहे से सिनेमा रोड पर तालाब जैसे हालात हो गए। भूड मोहल्ले की गलियां सतौती तालाब की जलकुंभी से पट गई।

तेज बारिश में गिरा महिला का घर

बिजुआ कस्बे में मंगलवार को हुई तेज बारिश से एक महिला का घर गिर गया। बिजुआ निवासिनी संतोषी के पति प्रमोद कुमार की दस वर्ष पहले मौत हो गई थी। दो बच्चे हैं, इनमें एक पुत्र दिल्ली में मजदूरी कर रहा है। गरीब महिला मेहनत मजदूरी कर अपना और अपनी बेटी का पेट पाल रही है। पति द्वारा बनाया गया घर मंगलवार को ढह गया। सिर छिपाने की जगह भी नहीं बची है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed