Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Heavy rain and strong winds in Lakhimpur Kheri damaged the paddy crop

Weather: लखीमपुर खीरी में तेज हवा के साथ बारिश... धान की फसल गिरी; बरेली-बदायूं में भी मौसम ने ली करवट

Tue, 30 Sep 2025 02:27 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला नेटवर्क, बरेली
अमर उजाला नेटवर्क, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Tue, 30 Sep 2025 02:27 PM IST
सार

लखीमपुर खीरी जिले में मंगलवार को सुबह तेज हवा के साथ बारिश हुई, जिससे धान की फसल खेतों में गिर गई। किसानों का कहना है कि इस बारिश से फसल को नुकसान हुआ है। इधर, बरेली और बदायूं जिले में भी बारिश हुई है।

विज्ञापन
Heavy rain and strong winds in Lakhimpur Kheri damaged the paddy crop
लखीमपुर खीरी में तेज हवा और बारिश से गिरी धान की फसल - फोटो : संवाद

विस्तार

मानसून की विदाई के बाद मंगलवार को मौसम ने करवट ली। लखीमपुर खीरी जिले के कुछ इलाकों में मंगलवार को सुबह बारिश आफत बनकर बरसी। फरधान, बेहजम और आसपास के क्षेत्र में सुबह बारिश के साथ तेज हवा चलने से फसलों को काफी नुकसान हुआ है। खासकर धान की फसल पलट गई है। दोपहर बाद तक बादलों की आवाजाही जारी रही। मध्यम गति से हवा भी चल रही है, जिससे किसानों के माथे पर चिंता की लकीरें हैं। खेतों में धान की फसल तैयार खड़ी है। कुछ जगहों पर फसल की कटाई की शुरू हो गई है। ऐसे में मौसम के मिजाज ने किसानों की चिंता बढ़ा दी है। 

विज्ञापन


बरेली में सुबह बूंदाबांदी, दोपहर में बारिश 
बरेली में मंगलवार को सुबह करीब सात बजे काले बादल छा गए और बूंदाबांदी शुरू हो गई। दोपहर में करीब एक बजे तेज बारिश हुई, जिससे मौसम में ठंडक हो गई। बदायूं जिले में करीब सुबह 10 बजे हल्की बारिश का दौर शुरू हुआ। धीरे-धीरे तेज हुई बारिश ने पूरे शहर को भिगो दिया और तापमान में गिरावट दर्ज की गई। अचानक बदले मौसम से लोगों ने राहत की सांस ली। पीलीभीत जिले में बादल छाए रहे। दशहरा से पहले मौसम का मिजाज देखकर किसान चिंतित हैं। जगह-जगह रामलीला का मेला भी चल रहा है। ऐसे में अगर तेज बारिश हुई तो दुकानदारों को नुकसान हो सकता है। 

विज्ञापन
Trending Videos

Heavy rain and strong winds in Lakhimpur Kheri damaged the paddy crop
बदायूं में हुई बारिश - फोटो : संवाद

बदायूं में बारिश से मौसम हुआ सुहावना
बदायूं जिले में पिछले कई दिनों से हो रही गर्मी और उमस से परेशान लोगों को राहत मिली। मंगलवार को सुबह से ही काले बादल छाने लगे। करीब सुबह 10 बजे हल्की बौछारों के साथ बारिश का दौर शुरू हुआ। धीरे-धीरे तेज हुई बारिश ने पूरे शहर को भिगो दिया और तापमान में गिरावट दर्ज की गई। बारिश से गलियों और मुख्य सड़कों पर जलभराव हुआ। बाजारों में सामान्य दिनों की तुलना में कम लोग दिखाई दिए। मौसम विभाग के अनुसार अगले 24 घंटों तक रुक-रुक कर बारिश का सिलसिला जारी रहने की संभावना है। 

रुहेलखंड से 29 सितंबर को विदा हुआ मानसून 
झमाझम बारिश से तरबतर करने के बाद मानसून 29 सितंबर को रुहेलखंड से लौट चुका है। मौसम विभाग के मुताबिक इस वर्ष जुलाई और अगस्त में मानसून ने रिकॉर्ड बारिश की। सितंबर की शुरुआत में भी जिले को बारिश से सरोबार करने के बाद आखिरी सप्ताह में गर्मी के कारण लोगों को पसीने से तरबतर होना पड़ा। मानसून के लौटने के तुरंत बाद मौसम बदला है।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed