{"_id":"69cffb9675c50443080b4409","slug":"heat-wavers-warning-of-thunderstorm-and-hail-today-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1011-171959-2026-04-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: गर्मी के तेवर ढीले, आज आंधी-ओलावृष्टि की चेतावनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: गर्मी के तेवर ढीले, आज आंधी-ओलावृष्टि की चेतावनी
Fri, 03 Apr 2026 11:10 PM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
Updated Fri, 03 Apr 2026 11:10 PM IST
विज्ञापन
शहर में कुछ इस तरह रहा मौसम का मिजाज। संवाद
लखीमपुर खीरी। पिछले कुछ दिनों से पड़ रही तेज गर्मी के बाद मौसम में आए बदलाव से लोगों को राहत मिली है। तापमान में गिरावट दर्ज होने के साथ ही वातावरण सुहावना हो गया है। सुबह-शाम चल रही हल्की ठंडी हवाओं ने लोगों को सुकून पहुंचाया।
बीते दिनों जहां तेज धूप और लू जैसे हालात बने हुए थे, वहीं शुक्रवार को आसमान में बादलों की आवाजाही से मौसम का मिजाज बदल गया। मौसम विभाग के अनुसार अधिकतम तापमान 36 डिग्री और न्यूनतम 21.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। दिनभर बादल छाए रहने से धूप की तीव्रता कम रही।
मौसम के सुहावना होने से बाजारों और सार्वजनिक स्थानों पर चहल-पहल बढ़ गई। पार्कों और मैदानों में भी लोगों की आवाजाही बढ़ी। हालांकि मौसम विभाग ने शनिवार के लिए 50 से 60 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चलने और ओलावृष्टि की संभावना को देखते हुए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।