{"_id":"649340646f7e02d293072c34","slug":"hearing-could-not-be-held-due-to-strike-of-lawyers-lakhimpur-news-c-4-1-188500-2023-06-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: वकीलों की हड़ताल के चलते नहीं हो पाई सुनवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: वकीलों की हड़ताल के चलते नहीं हो पाई सुनवाई
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। निघासन में दो दलित बहनों के साथ दुष्कर्म और हत्या के मामले में बुधवार को वकीलों की हड़ताल के कारण कार्रवाई आगे नहीं बढ़ पाई। एडीजे राहुल सिंह प्रथम ने मामले की सुनवाई के लिए पत्रावली बृहस्पतिवार के लिए नियत की है।
अभियोजन पक्ष रखते हुए एडीजीसी बृजेश पांडेय ने बताया इस जघन्य हत्याकांड में अभियोजन पक्ष की ओर से सभी गवाही सबूत दाखिल किए जा चुके हैं। बचाव पक्ष की ओर से सुनवाई बहस चल रही है। एक आरोपी सुनील उर्फ छोटू की ओर से पहले ही मामले की बहस रखी जा चुकी है। मोहम्मद जुनेद की ओर से वरिष्ठ अधिवक्ता सुरेश सिंह मुन्ना ने बचाव पक्ष रखते हुए अभियोजन की कमियों को उजागर किया, लेकिन अदालती समय समाप्त होने तक मंगलवार को बहस पूरी नहीं हो सकी थी।
तब अदालत में सुनवाई के लिए बुधवार की तारीख मुकर्रर की थी लेकिन बुधवार को वकीलों की हड़ताल और धरना प्रदर्शन के चलते अदालत ने बृहस्पतिवार को सुनवाई तय की है। हालांकि जिला अधिवक्ता की संघ की ओर से शहर कोतवाल के खिलाफ चलाए जा रहे विरोध प्रदर्शन में बृहस्पतिवार को धरने का कार्यक्रम रखा है।