फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Health worker beaten up for not giving drugs

Lakhimpur Kheri News: नशीली दवा न देने पर स्वास्थ्यकर्मी से मारपीट

Mon, 16 Feb 2026 11:51 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Updated Mon, 16 Feb 2026 11:51 PM IST
विज्ञापन
Health worker beaten up for not giving drugs
निघासन। गांव बैरिया स्थित उप स्वास्थ्य केंद्र में तैनात स्वास्थ्यकर्मी विकास कुमार ने कुछ लोगों पर नशीली दवाएं देने का दबाव बनाने, मारपीट करने और जातिसूचक शब्दों का प्रयोग करने की रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन

विकास कुमार ने पुलिस को बताया कि शुक्रवार रात करीब 12:30 बजे गांव के ही तेजराम मौर्य, पंकज यादव व बड़कन्नू मौर्य अचानक उपकेंद्र पर पहुंचे और नाॅरकोटिक्स दवा देने का दबाव बनाने लगे। मना करने पर जातिसूचक शब्दों का प्रयोग करते हुए लात-घूंसों व लाठी-डंडों से मारपीट की। घटना में पीड़ित के हाथ के पंजे व पैर में चोट आई है। शोर सुनकर आसपास के लोग जुटने लगे तो आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए। पुलिस ने प्राथमिकी दर्जकर जांच शुरू कर दी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed