फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   ANM got upset over food at ANM Training Center in Lakhimpur Kheri hindi news

Lakhimpur Kheri: एएनएम ट्रेनिंग सेंटर में खाने को लेकर परेशान हुईं प्रशिक्षु, नोडल बोले- हमारी नहीं जिम्मेदारी

Thu, 18 Aug 2022 12:49 AM IST
बरेली ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, लखीमपुर खीरी
अमर उजाला नेटवर्क, लखीमपुर खीरी Published by: बरेली ब्यूरो Updated Thu, 18 Aug 2022 12:49 AM IST
सार

जिले में कई साल बाद एएनएम की आवासीय ट्रेनिंग शुरू हुई है। पहला बैच 39 एएनएम का है। इनके लिए छात्रावास में रुकने की व्यवस्था की गई है। ट्रेनिंग 10 अगस्त से शुरू हुई। पहला दिन उद्घाटन में बीत गया और उसके बाद अवकाश पड़ गया। प्रशिक्षण के लिए आई एएनएम को मंगलवार को न तो सुबह चाय नाश्ता मिला और न ही दोपहर और रात का खाना।

विज्ञापन
ANM got upset over food at ANM Training Center in Lakhimpur Kheri hindi news
एएनएम ट्रेनिंग सेंटर में प्रशिक्षण प्राप्त करतीं एएनएम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

लखीमपुर खीरी में एएनएम ट्रेनिंग सेंटर में आवासीय प्रशिक्षण ले रहीं एएनएम ने खाने को लेकर मोर्चा खोल दिया है। मंगलवार को उन्हें न दिन में खाना मिला और न ही रात में। ऐसे में कुछ लोगों के घरवाले उन्हें घर से खाना देकर गए तो कुछ लोगों ने रात में होटल से मंगाकर खाया। उधर, नोडल अधिकारी का कहना है कि प्रशिक्षण जरूर आवासीय है, लेकिन खाने का इंतजाम प्रशिक्षणार्थियों को स्वयं करना है।

विज्ञापन


जिले में कई साल बाद एएनएम की आवासीय ट्रेनिंग शुरू हुई है। पहला बैच 39 एएनएम का है। इनके लिए छात्रावास में रुकने की व्यवस्था की गई है। ट्रेनिंग 10 अगस्त से शुरू हुई। पहला दिन उद्घाटन में बीत गया और उसके बाद अवकाश पड़ गया। प्रशिक्षण के लिए आई एएनएम को मंगलवार को न तो सुबह चाय नाश्ता मिला और न ही दोपहर और रात का खाना। ऐसे में भूख से व्याकुल एएनएम ने इसकी सूचना अपने परिजन को दी। इस पर कुछ के घर से खाना आ गया तो कुछ ने रात में होटल से मंगवाकर खाया। इस संबंध में एएनएम ने जब नोडल अधिकारी डिप्टी सीएमओ डॉ. लालजी पासी से वार्ता की तो उन्होंने छात्रावास में रहने की सुविधा बताकर खाना दिए जाने से पल्ला झाड़ लिया।
विज्ञापन


आवासीय प्रशिक्षण में चाय नाश्ता और भोजन न मिलने से एएनएम में नाराजगी है। इनका कहना है कि आवासीय प्रशिक्षण के दौरान यदि भोजन देने का नियम नहीं है तो विभागीय लोगों को इसका इंतजाम करना चाहिए। जो एएनएम 10 से 15 किलोमीटर के दायरे में रहती हैं उनके तो घर से खाना आ जाता है, लेकिन हम लोगों का घर तो काफी दूर है खाना कहां से और किससे मंगाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


आवासीय प्रशिक्षण में सिर्फ रहने की व्यवस्था विभाग की ओर से की गई है। न कि चाय नाश्ते और भोजन की। इसका इंतजाम प्रशिक्षणार्थियों को स्वयं करना होगा। चाय नाश्ता एवं भोजन के लिए सरकार से कोई बजट नहीं मिला है। यदि वह खाना बनाना चाहें तो बर्तन आदि उपलब्ध करवा दिए जाएंगे। -डॉ. लालजी पासी, डिप्टी सीएमओ एवं नोडल एएनएम प्रशिक्षण

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed