फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Health

दिल के मरीज तो बढ़ रहे पर डॉक्टर एक भी नहीं

Tue, 28 Sep 2021 11:39 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 28 Sep 2021 11:39 PM IST
विज्ञापन
Health
लखीमपुर खीर। दिल की बीमारी जहां तेजी से लोगों को अपनी गिरफ्त में ले रही है, वहीं सूबे का सबसे बड़ा जिला होने के बावजूद दिल का कोई डॉक्टर नहीं है। जिला अस्पताल में भी इलाज की कोई व्यवस्था नहीं हैद्घ जिला अस्पताल सिर्फ रेफरल सेंटर बनकर रह गए हैैं। समय पर इलाज नहीं मिलने पर कई लोगों की मौत हो चुकी है। ऐसे में अगर किसी को दिल का दर्द लग जाए, तो सिर्फ सही जानकारी ही बचाव है। प्रभारी सीएमएस डॉ. सीएस सिंह का कहना है कि जिला अस्पताल में कॉर्डियोलॉजी विभाग तो है, लेकिन कॉर्डियोलॉजिस्ट का पद पिछले कई सालों से खाली है।
विज्ञापन

जिला अस्पताल के फिजीशियन डॉ. आरएस मधौरिया बताते हैं कि पिछले कुछ सालों से हृदय के रोगी बढ़े हैं। पहले एक माह में आठ से 10 मरीज ही हृदय रोग से संबंधित आते थे, लेकिन अब 15 से 20 तक आ रहे हैं। इसका कारण बदलती जीवन शैली और बिगड़ा खान पान है। अनियमित दिनचर्या और तनाव के कारण धमनियों का संकरा हो जाना, हार्ट फेल्योर, दिल की धड़कन का अनियमित होना, हार्ट वाल्व से जुड़ी बीमारी जैसे दिल से जुड़े रोग भी आम हो गए हैं। उन्होंने बताया कि दिल की बढ़ती बीमारियों को लेकर ही 29 सितंबर को विश्व हृदय दिवस मनाया जाता है। इसका उद्देश्य दिल को स्वस्थ रखने और उससे जुड़े रोगों के बारे में लोगों को जागरूक करना है, जिससे दिल को सुरक्षित रखा जा सके।
विज्ञापन

लक्षण
दिनभर थकान महसूस होना, पेट में दर्द, मतली, सूजन महसूस करना, पेट ख़राब रहना, सांस में कमी महसूस करना।
कारण
निष्क्रिय जीवन शैली, अत्यधिक तनाव, हाइपरटेंशन, शुगर, धूम्रपान, मोटापा, वसायुक्त भोजन, जंक फूड आदि।
बचाव
सुबह के समय कुछ देर व्यायाम जरूर करें, सेहत के अनुरूप कम वसा वाला पौष्टिक आहार लें, घंटो एक ही स्थिति में न बैठे रहें, हृदय रोगी चढ़ाई करने या फिर ज्यादा पैदल चलने से परहेज करें, नमक कम मात्रा में सेवन करें, धूम्रपान न करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रोजाना तीन किलोमीटर पैदल चलें
डॉक्टरों का कहना है कि अगर आप रोजाना तीन से चार किलोमीटर तक तेज चाल से चल सकते हैं और ऐसा करते हुए यदि आप की सांस नहीं उखड़ती है या फिर सीने में दर्द नहीं होता है। तो आप मान सकते हैं कि दिल सेहतमंद है।

दिल के लिए खतरनाक है कोलेस्ट्राल का बढ़ना
डॉक्टरों के मुताबिक कोलेस्ट्रॉल का बढ़ना दिल के हानिकारक है। इससे हृदय रोग होने की संभावना बढ़ जाता है। इसे एमजी/डीएल में मापा जाता है। कॉलेस्ट्रॉल 200 एमजी/डीएल से कम होना चाहिए। यदि इससे ज्यादा है तो इलाज कराएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed