फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Health

आयुष्मान कार्ड बनाने में हीलाहवाली पर डीएम ने जताई नाराजगी

Thu, 11 Feb 2021 12:59 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 11 Feb 2021 12:59 AM IST
विज्ञापन
Health
लखीमपुर कलक्ट्रेट सभागार में जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक में बोलते सीएमओ डॉ. मनोज अग्रवाल - फोटो : LAKHIMPUR
लखीमपुर खीरी। डीएम शैलेंद्र कुमार सिंह की अध्यक्षता में बुधवार को जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक हुई, जिसमें स्वास्थ्य कार्यक्रम, स्वास्थ्य संकेतक की स्थिति एवं प्रगति पर बिंदुवार समीक्षा हुई। डीएम ने स्वास्थ्य महकमे को डिजिटल प्लेटफॉर्म से जोड़ने एवं स्वास्थ्य संकेतकों में बेहतर परिणाम देने के निर्देश दिए। उन्होंने सीएचसी अधीक्षकों को ब्लॉक स्तर पर स्वास्थ्य संबंधी शासकीय योजनाओं का जमीनी स्तर पर क्रियान्वयन कराकर रोजाना मॉनिटरिंग करने के निर्देश दिए। आयुष्मान भारत के तहत गोल्डन कार्ड बनाने की धीमी प्रगति पर एसीएमओ डॉ. बीसी पंत को चेतावनी दी।
विज्ञापन

डीएम ने पिछले 10 माह में मितौली से एक भी कुपोषित बच्चे को एनआरसी में भर्ती न किए जाने एवं विभागीय कार्य में लापरवाही बरतने पर सीडीपीओ मितौली सुधा शुक्ला, सुपरवाइजर सुशीला मौर्य को प्रतिकूल प्रविष्टि देने के लिए जिला कार्यक्रम अधिकारी को निर्देशित किया। आशाओं के भुगतान में लापरवाही मिलने पर जिम्मेदारों को फटकार लगाई और शिकायत मिलने पर कार्रवाई करने के निर्देश दिए। सीडीओ अरविंद सिंह ने जन्म मृत्यु पंजीकरण, आरसीएच सहित अन्य पोर्टल पर डाटा एंट्री समय से करने को कहा। उन्होंने कहा कि लापरवाही बरतने वाले ऑपरेटरों को चिंहित कर उनके विरुद्ध कार्रवाई करने के निर्देश दिए। सीएमओ डॉ. मनोज अग्रवाल, एसीएमओ डॉ. आरपी दीक्षित, डॉ. अश्विनी कुमार, डॉ. रविंद्र शर्मा, डॉ. संतोष चक, सीएमएस डॉ. आरसी अग्रवाल, डॉ. नसरीन सहित सभी अधीक्षक मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed