फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Health

ब्लड बैंक में खून की कमी, मरीज भगवान भरोसे

Wed, 02 Dec 2020 01:36 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 02 Dec 2020 01:36 AM IST
विज्ञापन
Health
लखीमपुर जिला अस्पताल स्थित ब्लड बैंक। संवाद - फोटो : LAKHIMPUR
लखीमपुर खीरी। जिला अस्पताल के ब्लड बैंक में रक्त न होने का संकट खड़ा हो गया है। स्थिति यह है कि अब गिनती की ही ब्लड ग्रुप की यूनिट शेष बची हैं। कुछ ग्रुप तो ऐसे हैं, जिनकी एक या दो यूनिट ही बची हैं। जबकि कुछ ऐसे भी ग्रुप हैं, जो समाप्त हो चुके हैं। कुल मिलाकर ब्लड बैंक में करीब 25 यूनिट ही रक्त बचा है। इसमें सबसे ज्यादा ओ-पॉजिटिव की 11 यूनिट हैं। ऐसे में यदि जिले में कोई बड़ी समस्या खड़ी हो गई तो पीड़ितों की जान बचाना मुश्किल होगा।
विज्ञापन

कोरोना काल ने ब्लड बैंक के सामने खून का संकट खड़ा कर दिया है। लॉकडान के तीन माह कैंप न लगने और जरूरत मंदों को ब्लड दिए जाने से ब्लड बैंक में खून का अभाव हो गया है। कोरोना काल से पहले ब्लड बैंक में जहां रक्त की 200 से 300 यूनिट उपलब्ध रहती थीं। वहीं अब सिर्फ 20 से 25 यूनिट ही रक्त बचा है। ऐसे में जिला अस्पताल से लेकर निजी अस्पतालों में भर्ती जरूरतमंदों को रक्त उपलब्ध कराने पर संकट के बादल मंडराने लगे हैं। ब्लड बैंक प्रभारी डॉ. केपी सिंह बताते हैं कि खून बाजार में तो बनता नहीं। इसके मिलने का सहारा केवल रक्तदाता ही हैं, लेकिन कोरोना काल में न तो कैंप लग सके और न ही जागरूकता शिविर ही लगे। इस कारण ब्लड बैंक में खून का अभाव हो गया। उन्होंने बताया कि जिला अस्पताल से लेकर निजी अस्पताल में भर्ती जरूरतमंदों के साथ हर माह 10 से 12 बच्चे थैलीसीमिया पीड़ित आ रहे हैं।
विज्ञापन

....
ब्लड बैंक की क्षमता-300 यूनिट
......
रक्तदान से फायदे
- दिल को तंदुरुस्त रखता है।
- लाल रक्त कोशिकाओं में वृद्धि होती है।
- वजन नियंत्रित रहता है।
- कैंसर के खतरे को कम करता है।
- ब्लड प्रेशर नियंत्रित रहता है।
- शरीर की नि:शुल्क जांच हो जाती है।
........
इन ग्रुप का खत्म हो चुका ब्लड
ए एवं ओ निगेटिव, एबी निगेटिव, ए एवं बी पॉजिटिव
==
रक्तदान महादान है। इससे लोगों को जीवनदान मिलता है। रक्तदान न केवल किसी का जीवन बचाता है, बल्कि रक्त करने वाले को भी स्वस्थ रखता है। इस तरह यह दोनो के लिए लाभकारी है। इसलिए 18 से 50 साल तक के लोगों को नियमित रूप से हर तीन माह पर या फिर साल में एक बार रक्त का दान अवश्य करना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

-डॉ. आरसी अग्रवाल, सीएमएस जिला अस्पताल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed