{"_id":"5debfbae8ebc3e1bac5cffed","slug":"health-lakhimpur-news-bly3871050100","type":"story","status":"publish","title_hn":"टीकाकरण के बाद बच्चे को आया बुखार, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टीकाकरण के बाद बच्चे को आया बुखार, मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मझगईं। कस्बा निवासी इस्माइल के सात माह के पुत्र अर्श अली की शनिवार को बुखार से मौत हो गई। इस्माइल का आरोप है कि बुधवार को आशा के कहने पर पत्नी रूबी सात माह के पुत्र अर्श को पीएचसी पर टीका लगवाने गई थी। वहां पर एएनएम ने बच्चे को तीन टीके लगाए। उन्होंने बताया कि टीके लगने के बाद बच्चे की अचानक सांस फूलने लगी और बाद तेज बुखार भी आ गया। इस बारे में आशा को बताया। उनके द्वारा दी गई दवाएं दी। मगर, कोई फायदा नहीं हुआ। इसलिए बच्चे को शनिवार को एक निजी अस्पताल में दिखाया। जहां बच्चे की मौत हो गई। परिजन ने इसके बारे में पीएचसी प्रभारी को सूचना दी। पीएचसी अधीक्षक डॉ. अब्बास का कहना है कि अभी तक शिकायत नहीं मिली है। यदि मिलती है तो जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ.बलबीर सिंह का कहना है कि टीकाकरण के बाद बच्चे की मौत का अक्सर कारण ऐनाफाइलेक्सिस होता है। टीके का साइड इफेक्ट आधे से एक घंटे के बीच होता है। तीन दिन बाद बच्चे की मौत का कारण टीकाकरण नहीं हो सकता। फिलहाल इस मामले की जांच कराई जाएगी।