फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   health department team which had come to seal the private hospital accused threatened to be shot

Lakhimpur Kheri: अस्पताल सील करने पहुंची स्वास्थ्य विभाग की टीम से अभद्रता, गोली मारने की धमकी देने का आरोप

Fri, 29 Aug 2025 06:18 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Published by: मुकेश कुमार Updated Fri, 29 Aug 2025 06:18 PM IST
सार

शहर के निजी अस्पताल में प्रसव के बाद महिला की मौत हो गई थी। उसके परिजनों ने चिकित्सक पर गलत इंजेक्शन लगाने का आरोप लगाकर हंगामा किया था। हालांकि शव का पोस्टमॉर्टम नहीं कराया था। इसी मामले में शुक्रवार शाम को स्वास्थ्य विभाग की टीम अस्पताल सील करने पहुंची थी। चिकित्सकों ने भवन स्वामी पर अभद्रता करने और धमकी देने का आरोप लगाया है। 

विज्ञापन
health department team which had come to seal the private hospital accused threatened to be shot
चिकित्सकों ने भवन स्वामी पर लगाया अभद्रता करने का आरोप - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

लखीमपुर खीरी में बृहस्पतिवार शाम शहर के एक निजी अस्पताल में प्रसव के बाद प्रसूता की मौत मामले में अस्पताल सील करने पहुंची स्वास्थ्य विभाग की टीम के साथ भवन स्वामी ने अभद्रता की। टीम में शामिल चिकित्सकों का कहना था कि भवन स्वामी ने गोली मारने तक की धमकी दी। सरकारी काम में बाधा डाली। 

विज्ञापन

 
थाना शारदानगर निवासी लवकुश ने अपनी पत्नी आरती (22 वर्ष) को प्रसव पीड़ा होने पर कपूरथला स्थित श्री शिवशक्ति हास्पिटल एंड ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया था। जहां बृहस्पतिवार दोपहर करीब 12 बजे आरती ने बच्ची को जन्म दिया। इसके बाद विवाहिता की हालत बिगड़ गई और उसकी मौत हो गई। प्रसूता की मौत से परिजन आक्रोशित हो गए और हंगामा किया था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने पीड़ित पक्ष को शांत कराते हुए शव पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया था। लेकिन परिजनों ने पोस्टमॉर्टम कराने से इंकार किया। देर रात शव परिजनों को सौंप दिया गया। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- UP: ससुरालवालों ने मदद की, फैमिली ने नहीं; कर्ज में डूबे दंपती ने 13 पेज के सुसाइड नोट में लिखा दर्द
विज्ञापन
विज्ञापन


शुक्रवार की शाम करीब चार बजे स्वास्थ्य विभाग की टीम जिसमें एडिशनल सीएमओ डॉ. रविमोहन गुप्ता, डॉ. अक्षत अग्रवाल, विजय वर्मा शामिल थे, घटनास्थल पर पहुंचे। टीम के अधिकारियों के मुताबिक अस्पताल को सील करने की कार्रवाई कर ही रहे थे, तभी भवन स्वामी ने अभद्रता करनी शुरू कर दी। हंगामा बढ़ते देख अधिकारियों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस पहुंची और किसी तरह दोनों पक्षों को शांत कराया। 

एसीएमओ बोले- टीम से की गई गालीगलौज  
एसीएमओ डॉ. रविमोहन गुप्ता ने बताया कि कार्रवाई के दौरान नीचे के कमरों को सील किया गया था। ऊपर के कमरे में भी मशीनें रखी थी, सीज करने के दौरान घर के अंदर मौजूद महिला ने अभद्रता शुरू कर दी। आरोप है कि महिला ने फोन कर किसी को सूचना दी। इसके बाद चार से पांच वकील आए और हमलावर हो गए। टीम ने वकीलों पर सरकारी कार्य में बाधा डालने का भी आरोप लगाया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed