{"_id":"64b19e1806ccb00f2c0fc3a6","slug":"health-department-team-reached-basavirwa-locality-lakhimpur-news-c-120-1-sbly1018-1470-2023-07-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: बसविरवा मोहल्ले में पहुंची स्वास्थ्य विभाग की टीम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: बसविरवा मोहल्ले में पहुंची स्वास्थ्य विभाग की टीम
विज्ञापन
मोहम्मदी। नगर के मोहल्ला बसविरवा में कई लोगों के बुखार से पीड़ित होने की सूचना पर शुक्रवार को स्वास्थ्य टीम मोहल्ले में पहुंची। टीम ने घर-घर जाकर लोगों से बातचीत की और बुखार से पीड़ित लोगों के खून की जांच की। अब भी यहां न मरीजों की संख्या घटी है और न ही साफ सफाई कराई गई।
बसबिरवा में भीषण गंदगी के कारण बुखार और संक्रामक बीमारियों की खबर प्रकाशित होने के बाद शुक्रवार सुबह करीब 11 बजे पहुंची स्वास्थ्य विभाग की टीम ने घर-घर जाकर मरीजों से बात की और रक्त के नमूने लेकर जांच की। टीम ने बीमार मरीज नरायन लाल, रामगोपाल, अखिलेश संजय सिंह के घर जाकर हाल चाल लिया। मलेरिया की जांच की बुखार की दवा दी।
मोहल्ले में गंदा पानी गोबर के ढेर लगे देख सीएचसी अधीक्षक डॉ मयंक मिश्रा ने नगरपालिका की ईओ को फोन किया मगर उनका फोन नहीं उठा। अधीक्षक ने बताया कि मोहल्ले में बीमारी की जड़ नाली और गड्ढों में भरा कीचड़ और गंदा पानी है।
विज्ञापन
मोहल्ले के 55 वर्षीय सर्वेश को बुखार आने पर परिजन प्राइवेट अस्पताल इलाज कराने के लिए ले गए हैं। 50 वर्षीय कन्या देवी बुखार और पेट दर्द से पीड़ित हैं। सीएचसी में डाॅ. कुलदीप ने 110 मरीज देखे जिनमें तीन मरीज बुखार के थे। चर्म रोग, फोड़ा, फुंसी के अधिक मरीज आए। डॉ आलोक कुमार ने 90 मरीज देखें जिनमें 5 मरीज बुखार के आए डॉ डीके वर्मा ने 50 मरीज देखें, मोहल्ला बसविरवा में ड्यूटी में चले गए।
सीएचसी अधीक्षक डॉ मयंक मिश्रा ने बताया कि बसविरवा में बुखार आया था। अब सभी लोग ठीक है उन्होंने मोहल्ले वासियों से अपील की है कि बुखार आने पर सीएचसी आएं।
बसविरवा में गंदगी का अंबार
14एलकेएच 02
मोहम्मदी। नगर के मोहल्ला बसविरवा में गंदगी का अंबार लगा हुआ है। मोहल्ले के पूरब अभिषेक और रामनरेश, अखिलेश राजाराम के मकान के पास खंजड़ा नाली निर्माण नहीं है। इंडिया मार्का हैंडपंप के पास निकलना मुश्किल है। तीन सफाई कर्मचारी गांव में सफाई कर रहे थे। जसकरन के मकान पास कीचड़ भरा हुआ है। पूरब मोहल्ला में कीटनाशक दवाई का छिड़काव नहीं हुआ है। गांव में बीमारी फैलने का मुख्य कारण गंदे पानी का भराव है। रामलोटन और बसंत के पड़ोस पूरब में गंदा पानी भरा जो बीमारियों का दावत दे रहा है। नगरपालिका चेयरमैन संदीप महरोत्रा ने बताया कि आठ लोगों की टीम मोहल्ला बसविरवा में लगाईं गई है। पूरे मोहल्ले की सफाई करने के बाद काम बन्द होगा।