फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Head office again SP will face veteran !

प्रमुख पद के लिए फिर भिड़ेंगे सपा के दिग्गज!

Sat, 09 Jan 2016 10:21 PM IST
लखीमपुर खीरी
लखीमपुर खीरी Updated Sat, 09 Jan 2016 10:21 PM IST
विज्ञापन
Head office again SP will face veteran !
जिला पंचायत अध्यक्ष पद का चुनाव संपन्न होने के बाद राजनीतिक गलियारों में अब ब्लाक प्रमुख पद के चुनाव की सरगर्मी तेज हो गई है। खासकर सत्तारूढ़ दल सपा में तो पार्टी का समर्थन पाने के लिए होड़ मच गई है। यहां जिले के 15 ब्लाकों में प्रमुख पद के लिए 45 से 50 क्षेत्र पंचायत सदस्यों ने अपनी दावेदारी पेश की है। दिग्गज नेताओं ने अपने चहेते क्षेत्र पंचायत सदस्यों को पार्टी का समर्थन दिलाने के लिए बड़े नेताओं से पैरवी भी शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पार्टी सूत्रों की मानें तो विधायक और दिग्गज यह मान कर चल रहे हैं कि ब्लाक प्रमुख पद का चुनाव उनके लिए भविष्य की राजनीतिक जमीन तैयार करने में सहायक साबित होने वाला है इसलिए प्रमुख पद पर कोई भी पकड़ ढीली नहीं करना चाहता है। दिग्गजों और दावेदारों की भीड़ को देखते हुए यह भी तय माना जा रहा है कि सपा का समर्थन पाने के लिए पार्टी में सिर फुटव्वल की भी स्थिति आ सकती है। जिस तरह जिला पंचायत सदस्य के चुनाव में एक ही सीट से कई-कई प्रत्याशी सपा का साथ होने का दावा करते थे, वैसे ही ब्लाक प्रमुख पद के लिए आवेदनों को देख कर यह आसानी से कहा जा सकता है कि हर ब्लाक में तीन से चार दावेदार उभर कर सामने आएंगे। कई ब्लाकों में तो सपा के लिए उनके अपने ही कार्यकर्ता विरोध में खड़े नजर आएंगे। फिलहाल सपा की जिला कार्यकारिणी ने सभी दावेदारों की सूची प्रदेश कार्यालय को भेजी गई है। सूची फाइनल होने के बाद ही सपा के समर्थित प्रत्याशियों के नामों की जानकारी हो पाएगी, लेकिन चुनाव को लेकर जिले में अभी से नेताओं की पैरवी शुरू हो गई है।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष सपा अनुराग पटेल ने बताया कि पार्टी ने किसी को चुनाव लड़ने से नहीं रोका है। हमारे पास 45 से 50 आवेदन आए थे, जिन्हें प्रदेश कार्यकारिणी को भेज दिया गया है। इनमें 15 को ही पार्टी अपना समर्थन देकर चुनाव लड़ाएगी। जिनकी सूची जारी होगी, पार्टी उनके साथ खड़ी रहेगी।
पहले भी आमने-सामने आ चुके हैं माननीय
वर्ष 2013 में सपा सरकार के आने के बाद जिले के ईसानगर, लखीमपुर, मितौली और बेहजम में ब्लाक प्रमुख के पद पर चुनाव हुआ था। जिसमें लखीमपुर ब्लाक में प्रमुख पद के चुनाव को लेकर सपा के ही दो माननीय अपने-अपने प्रत्याशियों को जिताने के लिए आमने-सामने आ गए थे। आलम यह था कि इस चुनाव के कारण दोनों माननीयों में तनावपूर्ण स्थिति हो गई थी। जो कई दिनों तक पार्टी की जिला कार्यकारिणी के लिए परेशानी का सबब बना रहा। इस बार भी ब्लाक प्रमुख पद के चुनाव को लेकर दिग्गज कोई कोर कसर नहीं छोड़ना चाह रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed