{"_id":"5768343c4f1c1b0469b48307","slug":"he-pointed-to-the-problems-in-front-of-the-stage-leaders","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुख्यमंत्री के सामने नेताओं ने मंच से उठाई समस्याएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुख्यमंत्री के सामने नेताओं ने मंच से उठाई समस्याएं
अमर उजाला ब्यूरो/लखीमपुर खीरी।
Updated Mon, 20 Jun 2016 11:52 PM IST
विज्ञापन
cm
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहर में अंडरग्राउंड बिजली लाइन की मांग
मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की सभा के दौरान सपा नेताओं ने अपने-अपने क्षेत्रों की समस्याओं को उठाते हुए निराकरण की मांग की है। सदर विधायक उत्कर्ष वर्मा ने शहर में बिजली के तारों के फैले मकड़जाल से निजात दिलाने के लिए अंडरग्राउंड केबिल की मांग की तो मैलानी नगर पंचायत की चेयरमैन एवं पलिया से प्रत्याशी अनीता यादव ने पलिया चीनी मिल से निकलने वाले गंदे पानी से फैल रही बीमारियों का मुद्दा उठाया है।
राजकीय इंटर कालेज के ग्राउंड में विकास रैली के दौरान धौरहरा के पूर्व विधायक यशपाल चौैधरी ने दूध का उचित मूल्य न मिलने का मुद्दा उठाया और दूध की बड़ी प्रोसेसिंग यूनिट लगाने की मांग की हैै। मोहम्मदी से प्रत्याशी एवं पूर्व विधायक आरए उस्मानी ने क्षेत्र के पिछड़े होने की बात कही औैर क्षेत्र के लिए 500 हैंडपंपों की मांग की। एक दिन पूर्व भाजपा छोड़कर सोमवार को सपा में शामिल हुए आनंद मोहन त्रिवेदी ने रामवाटिका पर कुछ लोगों के अवैध कब्जे का आरोप लगाते हुए ट्रस्ट बनाए जाने की मांग की हैै। मुुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने अपने संबोधन में सपा नेताओं की मांगों को योजना में शामिल करने का आश्वासन दिया है।
रैली में अनुदेशकों ने लगाए वादा निभाओ के नारे
लखीमपुर खीरी। उच्च प्राथमिक अनुदेशक कल्याण समिति के जिलाध्यक्ष भोलानाथ पांडे के नेतृत्व में दो साल से समायोजन का इंतजार कर रहे उच्च प्राथमिक विद्यालयों में तैनात अनुदेशकों ने मुख्यमंत्री की रैली में वादा निभाओ के नारे लगाए। अनुदेशक अपने हाथों में बैनर पकड़े थे। यह देख सुरक्षाकर्मी दौड़ पड़े और उनका मांग पत्र लेकर समझाबुझाकर लौटा दिया।
विज्ञापन
ज्ञापन देने वालों की लगी होड़
लखीमपुर खीरी। मुख्यमंत्री तक ज्ञापन पहुंचाने वालों की होड़ लगी रही। इसमें रोडवेज कर्मचारी संयुक्त परिषद के मंत्री श्रवण कुमार मिश्रा ने रोडवेज के संविदा परिचालकों को नियमित करने की मांग को लेकर सीएम को ज्ञापन सौंपा। जिला अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष चंद्र मोहन सिंह और महामंत्री अशोक शुक्ला के नेतृत्व में सीजेएम प्रकरण में मुकदमा वापस कराने, बाइक स्टैंड का निर्माण चैंबर कैंपस के बाहर कराने और शासकीय अधिवक्ताओं के रिक्त पदों पर नियुक्ति कराने के लिए मांग पत्र दिया गया। उप्र राज्य आंगनबाड़ी कर्मचारी संघ की शांती वर्मा ने अपनी मांगों के संबंध में और पसगवां के गांव लिधियाई के उपभोक्ताओं ने कोटेदार के खिलाफ ज्ञापन सौंपा।
सीएम से मिलने के लिए परेशान रहे पीड़ित
लखीमपुर खीरी। प्रधान की ज्यादती के शिकार गांव मथना निवासी दिव्यांग नन्हू और रमियाबेहड़ क्षेत्र के चंदपुरा गांव निवासी दिव्यांग जिंदू सहित तमाम लोग रैली स्थल पर सुरक्षाकर्मियों से मुख्यमंत्री तक पहुंचाने की मिन्नतें करते देखे गए, लेकिन सुरक्षा व्यवस्था के कारण वह आगे नहीं जा सके। इससे तमाम पीड़ित और दिव्यांग मुख्यमंत्री के जाने के बाद मायूस होकर लौट गए।