फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Havan and Bhandara on Dev Shilpi Vishwakarma Jayanti

देव शिल्पी विश्वकर्मा जयंती पर हुए हवन और भंडारे

Sat, 18 Sep 2021 12:56 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 18 Sep 2021 12:56 AM IST
विज्ञापन
Havan and Bhandara on Dev Shilpi Vishwakarma Jayanti
लीड
विज्ञापन

17एलकेएच, 01, 24, 25, 403, 503
देव शिल्पी विश्वकर्मा जयंती पर हुए हवन और भंडारे
- चीनी मिलों, कारखानों और बिजली घरों में हुई मशीनों की पूजा
संवाद न्यूज एजेंसी
लखीमपुर खीरी। देव शिल्पी विश्वकर्मा की जयंती जिले में उत्साह के साथ मनाई गई। चीनी मिलों, कारखानों और बिजली घरों में अभियंताओं, कारीगरों, कारखाना मालिकों ने श्रद्घा के साथ हवन कर भगवान विश्वकर्मा की पूजा अर्चना की।
शहर के कलक्ट्रेट स्थित विद्युत उपकेंद्र, गढ़ी विद्युत उपकेंद्र और नई बस्ती विद्युत उपकेंद्र पर मशीनों का पूजन हुआ। कलक्ट्रेट स्थित विद्युत उपकेंद्र पर एसडीओ सिटी अनुराग शर्मा ने मुुख्य यजमान के रूप में पूजा की। इंडस्ट्रियल एरिया में चल रही विभिन्न औद्योगिक इकाइयों में विश्वकर्मा पूजा की गई। बहुत से लोगों ने अपने घरों पर भी विश्वकर्मा पूजा का आयोजन किया।
विज्ञापन

पसगवां। अजबापुर चीनी मिल में वैदिक मंत्रोच्चार के साथ भगवान विश्वकर्मा का पूजन हुआ। आचार्य सहदेव पांडेय और उनके साथियों ने संपन्न कराया। मुख्य यजमान एचएन मिश्रा रहे। पूजन कार्यक्रम में इकाई प्रमुख पंकज सिंह, एचआर हेड केएन राय, अजय कप, विवेक तिवारी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

मोहम्मदी। रामलीला मैदान में विश्वकर्मा मंदिर पर हवन पूजन किया गया। नगर के रामभजन, जगदीश और राकेश ने हवन पूजन संपन्न कराया। हाइडिल में भी पूजन कराया गया।
बेलरायां। सरजू सहकारी चीनी मिल के वर्कशॉप में हवन हुआ। इस दौरान कारखाना प्रबंधक वीरेंद्र कुमार सिंह, चीफ केमिस्ट राजेश त्रिपाठी, मुख्य समयपाल कैलाश शर्मा आदि मौजूद रहे। इस मौके पर मिल में भंडारा भी हुआ।
गोला गोकर्णनाथ। मिल डायवर्जन रोड स्थित भगवान विश्वकर्मा मंदिर में आचार्य अवधेश कुमार मिश्र ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ मुख्य यजमान कमलेश शर्मा और नगर पालिका अध्यक्ष मीनाक्षी अग्रवाल से हवन में आहुतियां डलवाईं। पूजन के बाद भंडारा और प्रसाद वितरित हुआ। नगर पालिका में भी मशीनों की पूजा हुई। उधर, बजाज हिंदुस्तान शुगर लिमिटेड के मिल हाउस में लक्ष्मी नारायण मंदिर के पुजारी दयानंद पांडे ने वरिष्ठ महाप्रबंधक इंजीनियरिंग केके तिवारी और यूनिट हेड ओमपाल सिंह से हवन पूजन और मशीनों की पूजा कराई।
पलियाकलां। बजाज चीनी मिल में छोटी-बड़ी सभी मशीनों की मिल के प्रधान प्रबंधक इंजीनियरिंग आरके यादव ने पूजा की। इस दौरान मिल के यूनिट हेड प्रदीप कुमार सलार, प्रधान प्रबंधक गन्ना डॉ. सुनील कुमार ढींगरा समेत सभी कर्मचारी, संगठन पदाधिकारियों ने यज्ञकुंड में आहुति डाली। इसके बाद प्रसाद बांटा गया।

बांकेगंज। कस्बा स्थित बिजली उपकेंद्र पर विश्वकर्मा जयंती विधिविधान से मनाई गई। इस मौके पर एसडीओ एम मनोश, जेई राजीव कुमार और कर्मियों ने मशीनों, कल पुर्जों का वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ पूजन, हवन किया गया। बिजली कर्मियों ने ट्रांसफार्मर, विद्युत ट्रॉलियों की आरती उतारी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed