टिप्स: घर का स्मार्ट टीवी सुनता है आपकी बातें! हमेशा माइक रखते हैं ऑन, तो आज ही बदलें ये सेटिंग
How To Turn off Smart TV Mic:आजकल स्मार्ट टीवी सिर्फ मनोरंजन का साधन नहीं, बल्कि हमारे स्मार्ट होम का अहम हिस्सा हैं। वॉइस कमांड और असिस्टेंट फीचर्स हमारी सुविधा तो बढ़ाते हैं, लेकिन हमेशा ऑन रहने वाला माइक्रोफोन आपकी प्राइवेसी के लिए एक बड़ा खतरा बन सकता है। हैकिंग और डेटा चोरी के जोखिम से बचने के लिए स्मार्ट टीवी का माइक बंद रखना क्यों जरूरी है, आइए विस्तार से समझते हैं।

आज के दौर में Smart TV सिर्फ फिल्में या वेब सीरीज देखने तक सीमित नहीं हैं। इनमें YouTube, Netflix और Amazon Prime जैसे ऐप्स के साथ-साथ इन-बिल्ट Voice Assistant (जैसे Google Assistant या Alexa) भी मिलते हैं। रिमोट पर टाइप करने की झंझट से बचने के लिए हम अक्सर बोलकर कमांड देते हैं। यहां तक कि इन टीवी की मदद से स्मार्ट होम के अन्य डिवाइस भी कंट्रोल किए जा सकते हैं। सुविधा के लिहाज से यह बेहतरीन है, लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि टीवी का माइक्रोफोन हमेशा ऑन रखना प्राइवेसी के लिए कितना सुरक्षित है?

हमेशा एक्टिव रहता है माइक्रोफोन
आपके स्मार्ट टीवी का माइक्रोफोन 'वेक वर्ड' जैसे 'Hey Google' या 'Alexa' सुनने के लिए हमेशा बैकग्राउंड में एक्टिव रहता है। इसका मतलब है कि जब आप टीवी नहीं भी देख रहे होते हैं, तब भी कमरे में होने वाली आपकी निजी बातचीत टीवी के माइक्रोफोन की पहुंच में होती है। कई बार कंपनियां यह स्पष्ट नहीं करती हैं कि वॉयस असिस्टेंट से जुड़ी ऑडियो रिकॉर्डिंग्स का इस्तेमाल कैसे हो रहा है। वॉयस रिकग्निशन को बेहतर बनाने के नाम पर आपका डेटा थर्ड-पार्टी सर्वर तक भी भेजा जा सकता है।

हैकिंग और साइबर सुरक्षा का जोखिम
स्मार्ट टीवी हमेशा इंटरनेट (Wi-Fi) से जुड़ा रहता है, जो इसे हैकर्स का आसान शिकार बना सकता है। अगर सॉफ्टवेयर में कोई खामी है, तो साइबर अपराधी आपके टीवी का एक्सेस हासिल कर सकते हैं। एक्सेस मिलने पर वे आपके टीवी के कैमरे और माइक्रोफोन का इस्तेमाल आपकी जासूसी करने के लिए कर सकते हैं।
- सेल में सावधान: नकली वेबसाइट में पेमेंट कर फंस रहे लोग, सस्ती डील दिखाकर स्कैमर्स दे रहे झांसा, कैसे बचें?
- सैमसंग डब्ल्यू27: जलवा बिखेरने आ रहा सैमसंग का नया फोल्डेबल फोन, 200MP कैमरा और प्रीमियम लुक के साथ होगा लॉन्च
- मेटा पर अमेरिका में ऐतिहासिक जुर्माना: कंपनी भरेगी 2.2 लाख करोड़, कैम्ब्रिज एनालिटिका से जुड़ा है मामला
- डार्क एआई: दीपिंदर गोयल ला रहे हैं दुनिया का सबसे सेफ एआई असिस्टेंट, कंपनी भी नहीं पढ़ पाएगी आपकी प्राइवेट चैट