फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   hathras gangrape

‘हाथरस की घटना दुखद, दोषियों को नहीं बख्शा जाएगा’

Mon, 05 Oct 2020 01:18 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 05 Oct 2020 01:18 AM IST
विज्ञापन
hathras gangrape
राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रेखा अरुण वर्मा का जनपद आगमन पर स्वागत करते सभी विधायकगण। संवाद - फोटो : LAKHIMPUR
लखीमपुर खीरी। भाजपा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और सांसद रेेखा अरुण वर्मा ने कहा कि हाथरस की घटना दुखद है। सरकार इस तरह की घटनाओं पर अंकुश लगाने का पूरा प्रयास कर रही है। उन्होंने कहा कि घटना के आरोपियों को गिरफ्तार करने के साथ ही लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई भी की गई है। घटना की सीबीआई से जांच कराने की संस्तुति मुख्यमंत्री ने की है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि जो भी दोषी मिलेगा उस पर कार्रवाई होगी। कहा कि कुछ अधिकारियों ने रात में शव जलवा दिया, ऐसा करने वालों पर भी कार्रवाई होगी। सरकार पीड़ित परिवार के साथ है बेटी और उसके परिवार को न्याय जरूर मिलेगा। वह रविवार को डीसी रोड स्थित एक मैरिज लॉन में आयोजित स्वागत समारोह को संबोधित कर रहीं थीं। इससे पहले उनके खीरी आगमन पर जोरदार स्वागत किया गया।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष सुनील कुमार सिंह ने कहा कि सांसद के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनने से जिले का देश में नाम रोशन हुआ है। इस दौरान जिला पंचायत अध्यक्ष सुमन सिंह, सदर विधायक योगेश वर्मा, विधायक शशांक वर्मा, रोमी साहनी, श्रीनगर की मंजू त्यागी, अरविंद गिरि, लोकेंद्र प्रताप सिंह, सौरभ सिंह सोनू, बाला प्रसाद अवस्थी, नरेंद्र सिंह, रमेश चंद्र मिश्रा, सुमित जायसवाल मौदी, दीपक पुरी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिले की सीमा पर हुआ स्वागत
ओयल। राष्ट्रीय उपाध्यक्ष के प्रथम आगमन पर भाजपा विधायकों और कार्यकर्ताओं ने जिले की सीमा मरखापुर में उनका जोरदार स्वागत किया। उत्साहित कार्यकर्ता ढ़ोल नगाड़े के साथ भारत माता की जय का नारा करते हुए अगवानी कर रहे थे।
पॉलिथीन के झंडे से पटे चौराहे
योगी सरकार ने पॉलिथीन बैन कर रखी है। नगर पालिका को इसका उपयोग करने वालों से जुर्माना वसूलने का आदेश है। रविवार को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष के आगमन की खुशी में भाजपाइयों ने सौजन्या तिराहे को प्रतिबंधित पॉलिथीन के झंडों से ही पाट दिया।
सामाजिक दूरी भी तार-तार
कोरोनाकाल को लेकर प्रधानमंत्री मोदी से लेकर योगी सरकार ने सामाजिक दूरी का पालन करने के निर्देश दिए हैं। मगर, स्वागत सामारोह में शामिल कार्यकर्ताओं ने न तो मास्क लगाए और न ही सामाजिक दूरी का ही पालन किया। यही नहीं स्वागत समारोह के दौरान न तो मंच पर बैठे लोगों ने कोरोना की गाइड लाइन का ख्याल रखा और न ही सामने कुर्सियों पर बैठे कार्यकर्ताओं ने। वहीं विधायकों ने भी मास्क लगाने की जरूरत नहीं समझी।

भीड़ में कई लोगों की जेबें साफ
ओयल। स्वागत को उमडी भीड़ में किसी ने भाजपा मंडल अध्यक्ष नीरज मिश्रा के कुर्ते से 2150 रुपये और नगर उपाध्यक्ष ज्ञानेंद्र त्रिपाठी के पर्स पर हाथ साफ कर दिया। भीड़ में खगियापुर निवासी राकेश पुत्र शिव भगवान का पर्स भी गायब हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed