फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Hard work and time management are necessary for success

Lakhimpur Kheri News: सफलता के लिए परिश्रम व समय प्रबंधन जरूरी

Thu, 19 Oct 2023 12:19 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 19 Oct 2023 12:19 AM IST
विज्ञापन
Hard work and time management are necessary for success
वाईडी कालेज में दीक्षारंभ विधाया अ​भिप्रेरण कार्यक्रम में बोलते प्राचाार्य
लखीमपुर खीरी। युवराज दत्त महाविद्यालय में बुधवार को नव प्रवेशित छात्र छात्राओं के लिए दीक्षारंभ कार्यक्रम हुआ। इसमें चीफ़ प्रॉक्टर डॉ. सुभाष चंद्रा ने कला संकाय के प्रथम सेमेस्टर में अध्ययनरत विद्यार्थियों को सफलता के टिप्स दिए।
विज्ञापन

संचालक चीफ़ प्रॉक्टर ने कहा कि सफलता के लिए कठिन परिश्रम, समय प्रबंधन और अनुशासित जीवनशैली आवश्यक है। अर्थशास्त्र विभाग की विभागाध्यक्ष डॉ. ज्योति पंत ने एंटी रैगिंग नियमावली सहित महिला सशक्तीकरण व राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय की ओर से संचालित पाठ्यक्रमों की जानकारी दी। राजनीति विज्ञान विभागाध्यक्ष के प्रोफेसर संजय कुमार ने कॅरियर काउंसलिंग समिति की कार्ययोजना बताई।
विज्ञापन

असिस्टेंट प्रोफेसर सौरभ वर्मा ने दीक्षारंभ का महत्व बताया। सांस्कृतिक समिति संयोजक प्रोफेसर नीलम त्रिवेदी ने छात्राओं को पठन पाठन के साथ सांस्कृतिक गतिविधियों में प्रतिभाग करने की प्रेरणा दी। इतिहास विभागाध्यक्ष डॉ. नूतन सिंह ने असाइनमेंट लेखन व छात्र परिषद कार्य विधि व महत्व बताया। असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. मनोज कुमार ने जीवन में खेल की उपयोगिता बताई। असिस्टेंट प्रोफेसर धर्म नारायण में विश्वविद्यालय द्वारा चलाए जा रहे अनिवार्य को-कुरिकुलर एवं वोकेशनल पाठ्यक्रमों की जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

असिस्टेंट प्रोफेसर मानवेंद्र यादव ने पुस्तकों का महत्व व पठन पाठन में विद्यार्थियों से शिक्षकों की अपेक्षाएं बताई। प्राचार्य प्रोफेसर हेमंत पाल उच्च शिक्षा के क्षेत्र में नवाचारों की जानकारी देने के साथ छात्र छात्राओं को पठन पाठन के साथ मौलिक एवं प्रासंगिक समस्याओं के समाधान के लिए विचार करते रहने की प्रेरणा दी। डॉ. विजय प्रताप सिंह, मोहम्मद आमिर, रचित कुमार, डॉ. अमित सिंह, दीपक बाजपेई, विनयतोष गौतम सहित छात्र-छात्राएं मौजूद रहीं।

वाईडी कालेज में दीक्षारंभ विधाया अभिप्रेरण कार्यक्रम में बोलते प्राचाार्य

वाईडी कालेज में दीक्षारंभ विधाया अभिप्रेरण कार्यक्रम में बोलते प्राचाार्य

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed