{"_id":"65131b447f97c8889c0d5819","slug":"hapur-incident-decisive-meeting-today-regarding-lawyers-strike-lakhimpur-news-c-120-1-sbly1015-6604-2023-09-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"हापुड़ घटना : वकीलों की हड़ताल को लेकर निर्णायक बैठक आज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हापुड़ घटना : वकीलों की हड़ताल को लेकर निर्णायक बैठक आज
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। हापुड़ कांड को लेकर चल रही वकीलों की उठापटक अब निर्णायक दौर में आती दिखाई पड़ रही है। 29 सितंबर को हापुड़ में आयोजित महापंचायत स्थगित होने की खबर सामने आने के बाद जनपद के वकीलों ने आगामी हड़ताल को लेकर 27 सितंबर को बैठक बुलाई है।
जिला अधिवक्ता संघ के महामंत्री मनोज जायसवाल ने बताया कि हापुड़ में अधिवक्ताओं पर हुए लाठीचार्ज के खिलाफ जिले भर के वकील आंदोलन करते हुए हड़ताल पर चल रहे हैं। आगे की रूपरेखा तय करने के लिए 27 सितंबर को बैठक आयोजित की गई है। वहीं, दूसरी ओर जिला अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष विनय कुमार सिंह ने बताया कि उन्होंने 27 सितंबर को बैठक आयोजित करने की सूचना जिला जज सहित न्यायिक अधिकारियों को भिजवाते हुए वकीलों के न्यायिक कार्यों से विरत रहने की जानकारी दी है।
अदालतों में कल रहेगा अवकाश
लखीमपुर खीरी। जिला जज लक्ष्मीकांत शुक्ला ने बरावफात के अवकाश को 28 सितंबर के लिए घोषित किया है। इसके चलते 29 सितंबर के स्थान पर अब जिला मुख्यालय स्थित सिविल कोर्ट के साथ ही निघासन और मोहम्मदी की कोर्ट में भी 28 सितंबर को अवकाश रहेगा। संवाद
विज्ञापन
चैंबर अलॉटमेंट रिफंड की प्रक्रिया शुरू
लखीमपुर खीरी। जिला कचहरी में नवनिर्मित चैंबर्स के लिए आवेदन करने वाले अधिवक्ताओं की सुरक्षा धनराशि वापसी के लिए प्रक्रिया शुरू हो गई है। जिला जज लक्ष्मीकांत शुक्ला ने जिला अधिवक्ता संघ को सूचित किया है कि नवनिर्मित चैंबर्स अलॉटमेंट के लिए ऐसे आवेदक जिन्हें चैंबर अलॉट नहीं हो पाया है, उनकी सुरक्षित धरोहर धनराशि को वापस करने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। ऐसे आवेदक प्रशासनिक कार्यालय में अपना प्रार्थना पत्र दस्तावेजों सहित दे सकते हैं। संवाद