फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Happiness of marriage eclipsed by flood

Lakhimpur Kheri News: शादी की खुशियों को लगा बाढ़ का ग्रहण

Thu, 26 Sep 2024 04:02 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 26 Sep 2024 04:02 AM IST
विज्ञापन
Happiness of marriage eclipsed by flood
गोतेबाज पुरवा में रास्ते पर भरा बाढ़ का पानी।संवाद
निघासन/ सलीमाबाद। बाढ़ पीड़ितों की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। गोतेबाजपुरवा में एक महिला की बेटी की शादी की खुशियों को बाढ़ बहा ले गई। रिश्तेदारों से मदद मांगी, लेकिन सभी ने हाथ खड़े कर दिए। अब परिजन शादी कैसे करेंगे, इस बात की चिंता सता रही है।
विज्ञापन

गोतेबाजपुरवा में अब भी बाढ़ का पानी रास्ते पर भरा हुआ है। कीचड़ और गंदगी पूरे गांव में फैली हुई है। यहां की तस्वीरन ने बताया कि उनके पति की मौत तीन साल पहले हो चुकी है। उनकी बेटी अनीशा बानो की 27 सितंबर को शादी है। दो बीघा धान की फसल बाढ़ के पानी में गल गई है। एक एकड़ गन्ना था, वह भी बाढ़ के कारण नहीं बचा है।
विज्ञापन

बेटी की शादी के लिए रिश्तेदारों से पैसा उधार मांगा, लेकिन सभी ने हाथ खड़े कर दिए। अब उनको बेटी के विवाह की चिंता सता रही है। तस्वीरन के बताया कि ठेकेदार से गन्ना छिलाई के नाम पर एक लाख रुपये लिए हैं। उसी से किसी तरह शादी के कुछ जरूरी इंतजाम करने की कोशिश हो रही है। इसी गांव के मुखिया को फेफड़े में समस्या है। इलाज के अभाव में वह बिस्तर पर पड़े हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

-------------------------------------------
15 दिन बाद भी नहीं पहुंचे घर
इलाके में बाढ़ आए 15 दिन बीत जाने के बाद भी बरोठा और बस्ती पुरवा, शंकरी गौढ़ी आदि गांव के लोग घर नहीं पहुंचे हैं। गांवों में बाढ़ का पानी कम हुआ है, पर हालात अभी सामान्य नहीं हैं। कीचड़ और गंदगी से गांवों में रहने लायक नहीं है। इस कारण से इन गांवों के लोग सड़क किनारे तिरपाल डालकर रहने को विवश हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed