फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Hanumangarhi saint Hariom Giri passes away huge crowd gathered of people for the last rites in lakhimpur kheri

लखीमपुर खीरी: हनुमानगढ़ी के संत हरिओम गिरि उर्फ नागा बाबा का निधन, अंतिम संस्कार में जुटे डेढ़ लाख लोग

Sat, 05 Sep 2026 06:10 PM IST
Mukesh Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Published by: Mukesh Kumar Updated Sat, 05 Sep 2026 06:10 PM IST
सार

लखीमपुर खीरी के ईसानगर क्षेत्र में स्थित हनुमानगढ़ी के प्रमुख संत नागा बाबा का शुक्रवार को निधन हो गया। उनके अंतिम संस्कार में करीब डेढ़ लाख श्रद्धालु पहुंचे। इस दौरान पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी भी मौजूद रहे।

विज्ञापन
Hanumangarhi saint Hariom Giri passes away huge crowd gathered of people for the last rites in lakhimpur kheri
नागा बाबा के दर्शन करने के लिए उमड़े लोग - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

लखीमपुर खीरी के ईसानगर थाना क्षेत्र के हसनपुर कटौली स्थित हनुमानगढ़ी के प्रमुख संत हरिओम गिरि उर्फ नागा बाबा का शुक्रवार को निधन हो गया। उनके अंतिम संस्कार में क्षेत्र और आसपास के इलाकों से बड़ी संख्या में लोग पहुंचे। स्थानीय लोगों के अनुसार, करीब डेढ़ लाख लोगों ने पहुंचकर उन्हें अंतिम विदाई दी।

विज्ञापन


हरिओम गिरि उर्फ नागा बाबा लंबे समय से हनुमानगढ़ी से जुड़े हुए थे। क्षेत्र में उनके बड़ी संख्या में अनुयायी बताए जाते हैं। उनके निधन की जानकारी मिलने के बाद शुक्रवार को हनुमानगढ़ी में श्रद्धालुओं की भीड़ जुटने लगी।
विज्ञापन


शनिवार को अंतिम संस्कार के दौरान बड़ी संख्या में लोगों की मौजूदगी को देखते हुए पुलिस और प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था संभाली। क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों के अलावा सीओ शमशेर बहादुर सिंह, ईसानगर थानाध्यक्ष बृजेश कुमार सिंह सहित अन्य प्रशासनिक अधिकारी मौके पर मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


नागा बाबा के निधन पर क्षेत्र के लोगों और उनके अनुयायियों ने शोक व्यक्त किया। अंतिम संस्कार में शामिल लोगों ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed