फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Hanuman Jayanti in the city will remove the march chanting conjurer

हनुमान जयंती पर शहर में निकलेगी कीर्तनमयी पदयात्रा

Wed, 06 Apr 2016 11:04 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/लखीमपुर खीरी।
अमर उजाला ब्यूरो/लखीमपुर खीरी। Updated Wed, 06 Apr 2016 11:04 PM IST
विज्ञापन
Hanuman Jayanti in the city will remove the march chanting conjurer
हनुमानजी
तैयारियों को अंतिम रूप देने के लिए हुई बैठक, कार्यकर्ताओं को सौंपे गए दायित्व
विज्ञापन

हनुमान जयंती के मौके पर 22 अप्रैल को शहर से निकलकर गुलरीपुरवा हनुमान मंदिर तक जाने वाली विशाल कीर्तनमयी पदयात्रा की तैयारियों को लेकर सौभाग्य पैलेस में एक बैठक हुई। बैठक में आयोजक मंडल के अलावा बड़ी संख्या में शहर के लोग मौजूद रहे। बैठक में पदयात्रा को सफल बनाने के लिए विस्तृत रूपरेखा बनाई गई। बैठक संयोजक सुधीर अग्रवाल, विमल अग्रवाल, अरुण अग्रवाल और विश्वनाथ कपूर के संयोजन में हुई। 
बैठक में बताया गया कि पदयात्रा 22 अप्रैल को सुबह ठीक छह बजे शुरू हो जाएगी। 21 अप्रैल को पूरे नगर को सजाने की व्यवस्था की गई है। 21 अप्रैल को ही शाम पांच बजे नगर में शोभायात्रा के प्रचार प्रसार के लिए भक्त मोटर साइकिलों से जनजागरण यात्रा निकालेंगे। मोटर साइकिल जनजागरण यात्रा का संचालन संजय गुप्ता, अज्जू खन्ना, नीरज अग्रवाल और पंकज अग्रवाल संयुक्त रूप से करेंगे। पदयात्रा की समाप्ति के बाद महिलाएं गुलरीपुरवा हनुमान मंदिर में सुंदरकांड का पाठ करेंगी। 
विज्ञापन

हनुमान जयंती के मौके पर 22 अप्रैल को सुबह छह बजे हनुमान भक्त हाथों में केसरिया ध्वज लिए बजरंग बली के जयकारे लगाते और भजन कीर्तन करते हुए पैदल ही गुलरीपुरवा स्थित बालाजी हनुमान मंदिर के लिए प्रस्थान करेंगे। हजारों भक्तों की यह पदयात्रा पुुरानी गल्ला मंडी स्थित मारवाड़ी मंदिर से शुरू होगी। मालूम हो यह पदयात्रा पिछले 14 साल से निकाली जा रही है। बैठक में पदयात्रा को व्यवस्थित रूप से संचालित करने के लिए कार्यकर्ताओं को दायित्व सौंपे गए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


हनुमान जयंती पर ट्रैफिक व्यवस्था सुधारने की मांग
22 अप्रैल को हनुमान जयंती के अवसर पर ट्रैफिक और पेयजल सहित विभिन्न व्यवस्थाओं के लिए शिवसेना जिला इकाई ने डीएम को ज्ञापन सौंपा। इसमें सभी व्यवस्थाएं सुधारने की मांग की गई है।

शिवसेना जिला इकाई ने डीएम को ज्ञापन देकर बताया है कि हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी 22 अप्रैल को सुबह 6.00 बजे हनुमान जयंती पर विराट पदयात्रा निकाली जाएगी। पदयात्रा संकटादेवी मंदिर के पास सुभाष पार्क से चलकर गुलरीपुरवा तक जाएगी। इस यात्रा में  लगभग एक लाख श्रद्धालु शामिल होंगे। गुलरी पुरवा में हनुमान जी का भव्य शृंगार और भंडारा होगा। यह यात्रा लगभग 10 किलोमीटर की होगी। शिवसैनिकों ने मांग की है कि पदयात्रा में कोई व्यवधान न आए इसलिए ट्रैफिक व्यवस्था में सुधार किया जाए। पदयात्रा के मार्गों की सफाई कराई जाए तथा गर्मियों को देखते हुए जगह-जगह पेयजल की व्यवस्था कराई जाए। त्वरित चिकित्सा और एंबुलेंस व्यवस्था कराई जाए। शिवसैनिकों ने सभी मांगों को तत्काल पूरा करने का अनुरोध किया है। ज्ञापन देने वालों में एडवोकेट सत्येंद्र वाजपेयी, प्रदेश उप प्रमुख मुकेश गुप्ता, सुधीर श्रीवास्तव, ज्ञान प्रकाश गौतम, पिंटू सोनी, रोशनलाल और शिवकुमार चौपड़ा सहित तमाम लोग शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed