फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Handloom industry groups joined 1,200 women

हथकरघा उद्योग से समूहों की 1200 महिलाएं जुड़ीं

Thu, 04 Jun 2015 06:45 PM IST
लखीमपुर खीरी।
लखीमपुर खीरी। Updated Thu, 04 Jun 2015 06:45 PM IST
विज्ञापन
राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत थारू क्षेत्रों में हथकरघा उद्योग को बढ़ावा देने और समूह बनाकर थारू जनजाति के लोगों को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में प्रशासन की कोशिशों को बड़ी सफलता मिली है। प्रशासन के सहयोग के बाद पलिया क्षेत्र में समूहों के गठन में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। पूर्व में गठित 61 समूहों के बाद इस क्षेत्र में 50 नए समूह गठित कर लिए गए हैं। जिनसे 1200 महिलाएं जुड़ चुकी हैं। इन महिलाओं को प्रोत्साहन देने और जूट से बने उत्पादों की बिक्री के लिए विकास भवन में दो दुकानें थारू जनजाति के लिए आवंटित कर दी गई हैं।
विज्ञापन

मुख्य विकास अधिकारी नितीश कुमार ने बताया कि पलिया ब्लाक के थारू जनजाति क्षेत्र में पूर्व में गठित 61 समूहों को जूट से बनने वाले पारंपरिक उत्पादों जैसे दरी, थैली, बैग के उत्पादन के लिए 15-15 हजार रुपये की आर्थिक मदद दी गई है। सीडीओ ने बताया कि चंदनचौकी क्षेत्र में परियोजना के अंतर्गत वर्ष 1995 से बंद पड़े भवन की मरम्मत कराई गई है, जहां दस-दस के ग्रुप में जुड़ी महिलाएं जूट के उत्पादों को तैयार कर रही हैं। इन समूहों की सक्रियता को देखते हुए पचास समूह और बना लिए गए हैं। जिन्हें पलिया क्षेत्र में ही कच्चा माल उपलब्ध कराने को लेकर जूट बोने को बढ़ावा दिया जा रहा है। सीडीओ ने बताया कि समूहों द्वारा निर्मित जूट के उत्पादों को बाजार उपलब्ध कराने की कवायद भी शुरू की गई है। जिसके तहत विकास भवन में दो दुकानों का आवंटन किया जा चुका है और लखनऊ में एक दुकान उपलब्ध कराने की कोशिश की जा रही है। सीडीओ के मुताबिक जो समूह बाहर से कच्चा माल लाते हैं या अपने उत्पादों को बाहरी बाजार में बेचने जाते हैं, उन्हें 50-50 हजार रुपये की आर्थिक मदद दी जाएगी और वाहन भी उपलब्ध कराया जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed