फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Handed over 25 fake gold seals to Saraf's son

Lakhimpur Kheri News: सराफ के पुत्र को थमाईं सोने की 25 नकली मुहरें

Sat, 22 Jul 2023 12:08 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 22 Jul 2023 12:08 AM IST
विज्ञापन
Handed over 25 fake gold seals to Saraf's son
गोला गोकर्णनाथ। नगर के मोहम्मदी रोड स्थित एक सराफ के यहां भरोसा जमाकर टप्पेबाज ज्वेलर्स के पुत्र को सोने की 25 नकली मोहरें देकर नकदी, जेवर समेत करीब 10 लाख का चूना लगा गए। टप्पेबाजों में एक आंख वाली महिला और एक पुरुष शामिल है।
विज्ञापन

नगर के मोहम्मदी रोड स्थित मुन्नूगंज निवासी ज्वेलर्स नरेंद्र कुमार ने बताया कि उनकी मोहम्मदी रोड पर राधिका ज्वेलर्स के नाम से सोने-चांदी की दुकान है। उनकी दुकान पर पिछले करीब तीन माह से अक्सर एक महिला और एक पुरुष आकर लेनदेन करते थे। जो स्वयं को राजस्थान का निवासी और भैंस का कारोबारी बताते थे। दोनों ने उन पर भरोसा जमा लिया।
विज्ञापन

20 जुलाई की शाम वह दुकान पर नहीं थे, उनका बेटा दुकान पर बैठा था। तभी दोनों आए और सोने की 25 मोहरें उनके पुत्र को देकर एक सप्ताह की मोहलत लेकर बदले में साढ़े चार लाख के जेवर और साढ़े पांच लाख रुपये लेकर चले गए। भरोसे के कारण नरेंद्र कुमार के बेटे ने कथित सोने की मुहरों की गुणवत्ता जांचे बिना जेवर और नकदी उन्हें दे दी। नरेंद्र कुमार ने बताया कि जब वापस आकर मुहरों की गुणवत्ता परखी तो सभी मुहरें नकली निकली।
विज्ञापन
विज्ञापन

सराफ ने मामले की तहरीर कोतवाली पुलिस को दी। पुलिस ने मामले में 419, 420 और 406 के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। साथ ही सीसीटीवी फुटेज के आधार पर संदिग्धों की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed