फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Half of the city lost electricity the whole night

Lakhimpur Kheri News: पूरी रात गुल रही आधे शहर की बिजली

Tue, 16 Jan 2024 03:38 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 16 Jan 2024 03:38 AM IST
विज्ञापन
Half of the city lost electricity the whole night
नई बस्ती पावर हाउस पर जेई अमरदीप व अन्य स्टाफ।- संवाद
लखीमपुर-खीरी। छाउछ उपकेंद्र में फॉल्ट होने से आधे शहर की बत्ती गुल हो गई। रविवार रात करीब 11 बजे बाधित हुई आपूर्ति सुबह नौ बजे के बाद बहाल हो सकी। सुबह के समय लोगों को ताजा पानी नहीं मिल सका।
विज्ञापन

शहर में अक्सर बिजली की समस्या रहती है। रविवार रात अचानक बिजली चल गई। विभागीय अफसरों के अनुसार, की माने तो लाइट जाते ही टीमों को सक्रिय कर दिया गया, लेकिन फॉल्ट नहीं मिला। कोहरा अधिक होने के चलते फॉल्ट खोजने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। तड़के सुबह जब टीमों को फिर से लगाया गया तो पता चला कि 33केवीए में फॉल्ट है।
विज्ञापन

सुबह के समय फॉल्ट दुरुस्त होने के बाद सप्लाई शुरू हो सकी। इधर, फॉल्ट की वजह से रविवार रात 11 बजे से सुबह करीब साढ़े नौ बजे तक कांशीराम कॉलोनी, नौरंगाबाद, हिदायत नगर, सुआगाड़ा आदि आधे शहर के उपभोक्ताओं को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। अधिशाषी अभियंता शैलेंद्र कुमार ने बताया कि फॉल्ट की वजह से सप्लाई बाधित रही। सुबह फाल्ट को दुरुस्त कर सप्लाई शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन



ठंड में बढ़ गई बिजली की खपत

फोटो: 2

लखीमपुर खीरी। दिसंबर की अपेक्षा जनवरी में बिजली खपत काफी बढ़ गई है। नई बस्ती बिजली घर के आंकड़ों पर नजर डालें तो दिसंबर में दो ट्रांसफार्मर से 335 एम्पियर बिजली खपत होती थी, लेकिन जनवरी में 440 एम्पियर की खपत हो रही है। जेई अमरदीप ने बताया कि जब से ठंड बढ़ी है, तब से हीटर, गीजर आदि इलेक्ट्रानिक उपकरणों का इस्तेमाल अधिक होने लगा है। इस वजह से खपत बढ़ गई है। संवाद

-------------------
ओटीएस योजना का आज अंतिम दिन
लखीमपुर खीरी। एकमुश्त समाधान योजना की आज अंतिम तारीख है। अंतिम दिन होने के चलते सुबह 10 से रात आठ बजे तक कैश काउंटर खोले जाएंगे। अधिशाषी अभियंता शैलेंद्र कुमार ने उपभोक्ताओं से अपील की है कि समय रहते बकाया जमा कर करें। इसके बाद बकायेदारों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। पहले अंतिम तारीख 31 दिसंबर थी, लेकिन सरकार ने उपभोक्ताओं के लिए समय बढ़ाते हुए 16 जनवरी कर दी थी, जिसका मंगलवार को अंतिम दिन है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed